किलियन एम्बाप्पे: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की सबसे बड़ी उम्मीद
नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। 2018 की विजेता और 2022 में अर्जेंटीना से फाइनल में हार का सामना करने वाली फ्रांस एक बार फिर से खिताब की दावेदार है। इसकी वजह स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे हैं, जिन्होंने पिछले 2 विश्व कप में यादगार प्रदर्शन किया है और फिलहाल अपने करियर की ऊंचाई पर हैं।