होली से पहले मनोज तिवारी का चला सुरों का जादू, रिलीज हुआ 'होलरिया'
मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली का पर्व अब बेहद नजदीक है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल के त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस खास दिन लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए, मुंह मीठा करते हैं और जमकर नाचते हैं।