विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एशियन गेम्स के ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा
नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने विनेश को एशियन गेम्स के लिए होने वाले सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है। यह ट्रायल 30 और 31 मई को होने हैं।