पोषण से बेहतर होगी दृष्टि, जानें आंखों के लिए विटामिन-ए की अहमियत

IANS | May 31, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, लापरवाही और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन गया है। मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के सामने घंटों बिताने से आंखों में थकान, धुंधलापन, सूखापन और कमजोर दृष्टि जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में पोषक तत्वों के सेवन से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है।

जिम सर्भ ने बताया कैसे चुनते हैं अपने प्रोजेक्ट्स, बोले- 'कहानी अच्छी हो तो बाकी चीजें खुद आसान हो जाती हैं'

IANS | May 31, 2026 3:02 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में कुछ कलाकार बड़े बैनर को देखकर प्रोजेक्ट चुनते हैं, तो कुछ अपने किरदार को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, अभिनेता जिम सर्भ उन कलाकारों में शामिल हैं, जो किसी भी प्रोजेक्ट को हां करने से पहले उसकी कहानी देखते हैं।

'खासदार क्रीड़ा महोत्सव' में सुनील शेट्टी ने की शिरकत, बोले- बच्चों को खेलों से जोड़िए, गलत रास्तों से खुद दूर रहेंगे

IANS | May 31, 2026 2:45 PM

नागपुर, 31 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ के उद्घाटन समारोह में रविवार को अभिनेता सुनील शेट्टी ने शिरकत की, जहां उन्होंने युवाओं के बीच खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि युवाओं को नशे और अन्य गलत आदतों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

चलते-फिरते स्पा में बदली हर्षवर्धन राणे की वैन, सफर के दौरान ऐसे कर रहे हैं अपनी देखभाल

IANS | May 31, 2026 2:42 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्मी सितारे अक्सर अपने खानपान और एक्सरसाइज को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने भी अपनी फिटनेस के चलते लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। इस कड़ी में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी वैनिटी वैन को स्पा रूम में बदल लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेटी मिहिका की याद में भावुक हुईं दिव्या सेठ शाह, बोलीं- 'हर खूबसूरत चीज में आज भी महसूस होती है तुम्हारी मौजूदगी'

IANS | May 31, 2026 2:41 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। मां और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे भावनात्मक रिश्तों में से एक माना जाता है। जब कोई मां अपनी संतान को खो देती है, तो उस दर्द को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। ऐसे ही दर्द से इन दिनों अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह गुजर रही है। उन्होंने अपनी बेटी मिहिका शाह के निधन के बाद से उसकी यादों को संजोए हुए रखा हैं। इस बीच, रविवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उनकी बेटी भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वह आज भी उसे अपने आसपास महसूस करती हैं।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली अजमेर के गांवों की तस्वीर, जल संरक्षण और सिंचाई को मिला नया आधार

IANS | May 31, 2026 2:30 PM

अजमेर, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत अजमेर जिले के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से जल संरक्षण एवं सिंचाई से जुड़े अनेक विकास कार्य किए गए हैं। इन कार्यों से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ी है, वहीं वर्षा जल के संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने की दिशा में भी महत्वपूर्ण परिणाम सामने आ रहे हैं।

बाजार की पाठशाला: 'बुढ़ापे की लाठी' बन सकती है ये सरकारी स्कीम! हर महीने सिर्फ 55 रुपए जमा करके पा सकते हैं 3,000 रुपए मासिक पेंशन

IANS | May 31, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बुढ़ापे में नियमित आय की व्यवस्था करना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) संचालित कर रही है। यह एक ऐसी पेंशन योजना है, जिसके तहत बहुत कम मासिक योगदान देकर भविष्य में सुनिश्चित पेंशन का लाभ लिया जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य उन श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, जो रोजमर्रा की आय पर निर्भर रहते हैं और रिटायरमेंट के बाद आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होता।

बुद्धिमान, मिलनसार और इकोसिस्टम के मददगार रंग-बिरंगे तोते, जानें 'मिट्ठू' से जुड़े मजेदार तथ्य

IANS | May 31, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दुनियाभर में आज (31 मई) के दिन बुद्धिमान, मिलनसार और इकोसिस्टम के मददगार रंग-बिरंगे तोते का जश्न विश्व तोता दिवस के रूप में मनाया जाता है। तोते सिर्फ सुंदर और बोलने वाले पक्षी नहीं हैं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम बात करेंगे भारत में आमतौर पर देखे जाने वाले तीन खास तोतों की रोज-रिंग्ड तोता, एलेक्जेंड्रिन तोता और प्लम-हेडेड पैरेट।

जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने एआई बबल के बारे में लोगों को किया सतर्क, वैल्यूएशन 1999 से भी अधिक हुए

IANS | May 31, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक श्रीधर वेम्बू ने लोगों से एआई बबल को लेकर चेतावनी दी और कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियों के वैल्यूएशन 1999 के डॉटकॉम बबल से भी अधिक हो गए है।

खिलौनों के दान से बच्चों में संवेदना और बांटने-साझा करने के संस्कार विकसित होते हैं : सीएम भूपेंद्र पटेल

IANS | May 31, 2026 2:10 PM

गांधीनगर, 31 मई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में रविवार को अहमदाबाद के घाटलोडिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बोपल-घुमा स्थित आरोही ट्विन्स बंगलॉ में 'रमशे बालक, खीलशे बालक' (खेलेगा बच्चा, खिलेगा बच्चा) अभियान के अंतर्गत मेगा खिलौना कलेक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ।