पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- भाजपा आई तो सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे गुंडे और माफिया

IANS | April 16, 2026 6:49 PM

आसनसोल/बीरभूम, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे, जहां उन्होंने बाराबनी, रामपुरहाट और बोलपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने के साथ भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म से रब्बी शेरगिल की दमदार वापसी, 'तलाश' गाने से बटोर रहे तारीफें

IANS | April 16, 2026 6:27 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में जब कोई अनुभवी गायक लंबे समय बाद वापसी करता है, तो दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। इसी बीच मशहूर सिंगर रब्बी शेरगिल ने एक बार फिर फिल्मी संगीत में वापसी की है, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। उनका नया गाना 'तलाश' काफी चर्चाओं में है, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' का हिस्सा है।

लोन फ्रॉड केस: दिल्ली की अदालत ने अनिल अंबानी के पूर्व सहयोगियों को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा

IANS | April 16, 2026 6:27 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उद्योगपति अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में 5 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

सरकारी अस्पताल में भर्ती: जूनियर रेजिडेंट के 25 पदों पर आवेदन जारी, फॉर्म भरने के लिए बस कुछ घंटे बाकी

IANS | April 16, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी हॉस्पिटल में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (बीएसएएमसीएच) ने जूनियर रेजिडेंट (जेएस-एमबीबीएस) के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर वैकेंसी निकाली है।

आईपीएल 2026: एसआरएच को झटका, तेज गेंदबाज डेविड पायने शेष सीजन से बाहर

IANS | April 16, 2026 6:01 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज डेविड पायने टखने में चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। फिलहाल टीम ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

चौथी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 1.9 प्रतिशत घटा, कंपनी ने 15,000 करोड़ रुपए के बायबैक का किया ऐलान

IANS | April 16, 2026 6:01 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का समेकित शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 1.89 प्रतिशत घटकर 3,501.8 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 की इसी तिमाही में 3,569.6 करोड़ रुपए था।

'महिला आरक्षण बिल' के विरोधियों को नारी शक्ति के आक्रोश का करना होगा सामना : बांसुरी स्वराज

IANS | April 16, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए 'संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026', 'परिसीमन विधेयक, 2026' और 'केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026' का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सम्मान हमारी संस्कृति है और नारियों का सशक्तीकरण हमारा कर्तव्य है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान ने अकासा प्लेन को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित; दोनों विमानों को मामूली नुकसान

IANS | April 16, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के एक विमान की अकासा एयर के खड़े विमान से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों विमानों को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा को बताया 'ऐतिहासिक पल', सभी दलों से मांगा समर्थन

IANS | April 16, 2026 5:46 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महिलाओं के लिए आरक्षण बिल पर चर्चा को ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी से देश को नई दिशा मिलेगी।

भारत-ऑस्ट्रिया के बीच कई डील पर लगी मुहर, खाद्य सुरक्षा और रक्षा सहयोग समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर बनी बात

IANS | April 16, 2026 5:40 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई डील पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं चांसलर स्टॉकर ने भारत में शानदार मेहमाननवाजी के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत का नतीजा क्या निकला है।