केंद्र ने धोलेरा में भारत का पहला चिप निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए एसईजेड को दी मंजूरी

IANS | April 16, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुजरात के धोलेरा में टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (आईटी/आईटीईएस सहित) के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा का अमित शाह पर तंज, 'चाणक्य आज जिंदा होते तो...'

IANS | April 16, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर गुरुवार को कहा कि यह विषय आधी आबादी से जुड़ा है। लेकिन, सरकार इन विधेयकों की आड़ में ओबीसी समाज के साथ धोखाधड़ी कर रही है। हम इसका विरोध करते हैं।

बीईसीआईएल में मेडिकल लैब तकनीशियन सहित 28 पदों पर भर्ती जारी, 27 अप्रैल अंतिम तिथि

IANS | April 16, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बीईसीआईएल ने मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) समेत कुल 28 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने वित्त मंत्री सीतारमण के फर्जी वायरल वीडियो का किया खंडन, सतर्क रहने की दी सलाह

IANS | April 16, 2026 7:20 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार की फैक्ट चेक ब्रांच पीआईबी फैक्ट चेक ने गुरुवार को एक वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक हाई-रिटर्न निवेश योजना का समर्थन करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया था। एजेंसी ने लोगों को ऐसी भ्रामक जानकारी से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

ईआरनेट इंडिया में प्रोजेक्ट मैनेजर बनने का मौका, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 16, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था, शिक्षा और अनुसंधान नेटवर्क भारत (ईआरनेट) ने अलग-अलग स्तर के तहत प्रोजेक्ट मैनेजर के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

'जन नायकन' लीक मामला : तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

IANS | April 16, 2026 6:58 PM

चेन्नई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम विंग ने एक्टर विजय की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर लीक होने के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कर्नाटक: मुस्लिम नेताओं ने कांग्रेस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पक्षपात का आरोप

IANS | April 16, 2026 6:57 PM

बेंगलुरु, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक में उपचुनाव के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस द्वारा विधान परिषद सदस्यों अब्दुल जब्बार और नसीर अहमद के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण कदम बताते हुए पार्टी नेतृत्व को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारियों को पुख्ता करने उतरेंगी दोनों टीमें

IANS | April 16, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें 17-27 अप्रैल के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी, जो 12 जून से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिहाज से अहम होगी। यह सीरीज डीवाई पाटिल स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान हुई उनकी पिछली बड़ी टक्कर की यादें भी ताजा कराती है, जहां 'विमेन इन ब्लू' ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था।

अखिलेश यादव का 'सास-बहू' वाला बयान, स्मृति ईरानी की नसीहत- 'सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं'

IANS | April 16, 2026 6:52 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए कहा था कि वो सास-बहू वाली तो हार गई। इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने सपा सांसद अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं।

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सदस्य अमीर हमजा गोलीबारी में घायल

IANS | April 16, 2026 6:51 PM

लाहौर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सदस्यों में से एक अमीर हमजा गोली लगने से घायल हो गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गुरुवार को लाहौर के कोट लखपत इलाके में हमदर्द चौक के पास पेको रोड पिंडी स्टॉप के नजदीक कुछ बाइक सवारों ने उनकी कार पर फायरिंग की।