निर्यात में गिरावट से चीन के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी, मई में गतिविधियां और कमजोर पड़ीं

IANS | May 31, 2026 4:52 PM

बीजिंग, 31 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा रविवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, चीन के विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र की गतिविधियां मई में और धीमी पड़ गईं। नए निर्यात ऑर्डरों में गिरावट और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण उद्योग पर दबाव बढ़ा है।

आईपीएल 2026: आरसीबी-जीटी फाइनल से पहले कर्नाटक और गुजरात में हवन और विशेष पूजा

IANS | May 31, 2026 4:51 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच शाम 7:30 से खेला जाना है। आरसीबी और जीटी दोनों ही टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए कमर कस चुकी हैं। जीटी अपने घरेलू मैदान में खेलेगी, इसलिए उनके समर्थन में फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम में पहुंचेंगे, जबकि आरसीबी सर्वाधिक लोकप्रिय टीमों में से एक है। आरसीबी फैन पूरे देश में फैले हैं और इस टीम के दूसरे खिताब की दुआ कर रहे हैं।

कोकम शरबत से सोल कढ़ी तक, गर्मियों में शरीर को ठंडक ही नहीं पोषण भी देते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स

IANS | May 31, 2026 4:50 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देशभर के कई हिस्सों में गर्मियों का प्रकोप जारी है। इस मौसम में खानपान में बदलाव करके काफी हद तक सेहतमंद रहा जा सकता है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग नेचुरल ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। ये पेय न केवल गर्मी से राहत देते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं।

अंडर-18 हॉकी एशिया कप: 'पूल ए' मैच में जापान ने भारत को 4-2 से हराया

IANS | May 31, 2026 4:42 PM

काकामिगहारा, 31 मई (आईएएनएस)। अंडर-18 एशिया कप 2026 के 'पूल ए' मैच में भारतीय पुरुष टीम को मेजबान जापान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से आशीष तानी पूर्ति और कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल दागे, जबकि जापान के लिए गोल करने वालों में कप्तान योशिओका माहिरो, फुजिवारा युमा, यासुई केंगो और ताकाहाशी आओने शामिल थे। अब भारत का अगला मुकाबला 1 जून को कोरिया से होगा।

महबूब खान के पास बेमन से स्क्रीन टेस्ट को गई थीं नरगिस, एक्टिंग नहीं, इस प्रोफेशन में बनाना चाहती थीं करियर

IANS | May 31, 2026 4:26 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की स्वर्ण युग की अभिनेत्रियों का नाम लिया जाए तो नरगिस का जिक्र होना लाजमी है। नरगिस का नाम लेते ही सबसे पहले ‘मदर इंडिया’ वाली राधा का किरदार याद आता है। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि नरगिस अभिनेत्री बनना कभी चाहती ही नहीं थीं। उनका सपना किसी और क्षेत्र में करियर बनाने का था। हालांकि, मां के सपने को पूरा करने के लिए उन्हें अभिनय की दुनिया में कदम रखना पड़ा।

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) असफल क्यों साबित हुआ?

IANS | May 31, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी), जिसे करीब एक दशक तक पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर के रूप में प्रचारित किया जा रहा था, अब एक ऐसी परियोजना बनकर रह गया है, जिसमें 'अधूरा बुनियादी ढांचा, बढ़ता कर्ज, रुके हुए औद्योगिक क्षेत्र और दोनों देशों के बीच बढ़ती निराशा' दिखाई दे रही है।

भारत औद्योगीकरण के लिए कोयले की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाला बन सकता है पहला देश : रिपोर्ट

IANS | May 31, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारत औद्योगीकरण के लिए कोयले की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाला पहला देश हो सकता है। देश की सौर ऊर्जा क्षमता करीब 40 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रही है और मार्च 2026 तक 150 गीगावाट के अधिक हो गई है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

अमेरिका में कानूनी मामले अब पीछे छूट चुके हैं, अब विकास के अगले चरण को गति देने पर है फोकस : गौतम अदाणी

IANS | May 31, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि अमेरिका में अदाणी समूह से जुड़े कानूनी मामलों का अध्याय अब पीछे छूट चुका है और समूह अब अपनी अगली विकास यात्रा पर पूरी मजबूती के साथ ध्यान केंद्रित कर रहा है।

इजमायट्रिप ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में दर्ज किया 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान

IANS | May 31, 2026 3:35 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी इजमायट्रिप वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में फायदे से घाटे में फिसल गई है और जनवरी से मार्च की अवधि में कंपनी को 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में कंपनी को 13.9 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

दिल्ली में स्विस विमान के इंजन में खराबी: एएआईबी की प्रारंभिक जांच में टरबाइन और कंप्रेसर को नुकसान का खुलासा

IANS | May 31, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने रविवार को स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस की उस उड़ान से जुड़ी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की, जिसमें 26 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेक-ऑफ के दौरान इंजन फेल हो गया था।