शरद कुमार: बिहार के लाल ने रोशन किया देश का नाम, दो साल की उम्र में बाएं पैर में आई थी समस्या
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी कभी नहीं रही, लेकिन सरकारी उदासीनता और सुविधाओं के अभाव की वजह से खिलाड़ी बड़े स्तर तक पहुंच नहीं पाते हैं और अगर पहुंच भी जाते हैं तो उनका प्रदर्शन साधारण रह जाता है। शरद कुमार की कहानी इससे अलग है। बिहार के इस सपूत ने वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया है।