पुणे, 6 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक) ने पुणे और पूरे देश में विभिन्न स्तरों पर कॉन्ट्रैक्ट-आधारित अलग-अलग कुल 170 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सी-डैक की ओर के जारी 170 रिक्तियों में प्रोजेक्ट इंजीनियर (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन) का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर (हार्डवेयर डिजाइन और मैनेजमेंट) के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर (टेक्नो-मैनेजर) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (लेआउट इंजीनियर) के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर (फुल स्टैक डेवलपर) का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट) के 3, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग - एटपीसी) के 11, प्रोजेक्ट इंजीनियर (पर्यावरण/वायुमंडलीय विज्ञान) का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (एचपीसी - सॉफ्टवेयर/बैकएंड/फ्रंटएंड/फुल स्टैक डेवलपमेंट) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) के 7, प्रोजेक्ट इंजीनियर (क्वांटम कंप्यूटिंग) के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर (यूआई/यूएक्स डिजाइनर) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (इंफ्रास्ट्रक्चर और डेव-ऑप्स) का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (कंपोनेंट इंजीनियर) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (एसओसी एल2) के 3, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) के 8, प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट) के 3, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (हार्डवेयर इंजीनियर) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) के 24, प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) के 34, प्रोजेक्ट मैनेजर (ईटीएल लीड/आर्किटेक्ट) का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (कोर्स को-ऑर्डिनेटर) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (ईटीएल डेवलपर) के 4, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (ईटीएल ऑपरेशन्स और सपोर्ट स्पेशलिस्ट) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) के 6, प्रोजेक्ट लीडर (रिलीज मैनेजर) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (बिल्ड/डिप्लॉयमेंट इंजीनियर) के 3, प्रोजेक्ट मैनेजर (सिक्योरिटी/कंप्लायंस लीड) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (आईएसएमएस स्पेशलिस्ट) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट) के 3, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (डीआईएस डेवलपर) का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर) का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर (टेक्निकल प्रोजेक्ट मैनेजर) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर) का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (सॉफ्टवेयर डेवलपर - जावा) के 3, प्रोजेक्ट इंजीनियर (इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट) के 6, प्रोजेक्ट मैनेजर (टेक्निकल प्रोजेक्ट मैनेजर) के 4, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (पेटेंट इंजीनियरिंग) का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट) का 1 और प्रोजेक्ट इंजीनियर (सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर) का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून के शाम 5 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक या इसके बराबर की डिग्री, एमई/एमटेक या इसके बराबर की डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत या इसके बराबर सीजीपीए हो या साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में फर्स्ट क्लास के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 40 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और अन्य मापदंडों के आधार पर प्रारंभिक जांच, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, मेरिट सूची आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी 4.49 से 12.63 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उनको इंटरव्यू की तारीख, समय और केंद्र की सूचना केवल ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम