नीट यूजी 2026 पेपर लीक की अफवाहों पर एनटीए का बड़ा बयान, छात्रों से की खास अपील

IANS | June 6, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) (अंडरग्रेजुएट) (यूजी) 2026 की पेपर लीक घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से प्रश्न-पत्र के लीक होने, परीक्षा से पहले मिल जाने या बिक्री का दावा किया जा रहा है। इसी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया है।

नेपाल के विदेश मंत्री खनल ने एनएसए डोभाल से की मुलाकात, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

IANS | June 6, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर विदेश मंत्री खनल ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं, खनल भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करने वाले हैं।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने टिकट चेकिंग रेवेन्यू में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

IANS | June 6, 2026 7:54 PM

गुवाहाटी, 6 जून (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) टिकट जांच अनुभाग ने मई 2026 के दौरान 2.08 करोड़ रुपए से अधिक की आय दर्ज कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरबीआई के नए कदमों से आ सकता है 50 अरब डॉलर का विदेशी निवेश, बॉन्ड इंडेक्स में शामिल होने पर और बढ़ सकता है प्रवाह: रिपोर्ट

IANS | June 6, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए हाल ही में घोषित किए गए उपायों से देश में करीब 50 अरब डॉलर का निवेश आ सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि भारत को वैश्विक बॉन्ड इंडेक्स में और अधिक भागीदारी मिलती है, तो विदेशी निवेश का प्रवाह इससे भी अधिक बढ़ सकता है।

मेंस अंडर-18 एशिया कप: आशीष की हैट्रिक, भारत ने जापान 4-1 से रौंदकर गोल्ड जीता

IANS | June 6, 2026 7:48 PM

काकामिगाहारा (जापान), 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को काकामिगाहारा में खेले गए मेंस अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती। भारत की खिताबी जीत में आशीष तानी पूर्ती का अहम योगदान रहा, जिन्होंने हैट्रिक लगाई।

ईरान पर भड़के लेबनान के राष्ट्रपति, बोले-अमेरिका से बातचीत में हमारे देश को मोलभाव का जरिया न बनाए तेहरान

IANS | June 6, 2026 7:31 PM

डिबाइन, 6 जून (आईएएनएस)। इजरायल लेबनान में हिज्बुल्लाह को खत्म करने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाता रहा है। ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही सीजफायर वार्ता में कई बार इस मुद्दे को उठाया है कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी समझौते में लेबनान में सीजफायर भी शामिल होगा, हालांकि इजरायल इससे सहमत नहीं है। इस बीच लेबनान के नेताओं का गुस्सा ईरान पर फूटा है। लेबनानी नेताओं का कहना है कि ईरान को लेबनान की धरती पर ‘प्रॉक्सी’ प्रोजेक्ट बंद करना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी ने दमदार प्रदर्शन से हमें अपने चयन के लिए मजबूर किया: अजीत अगरकर

IANS | June 6, 2026 7:20 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम में जगह बना ली है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई। भारतीय टीम में जगह पाने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

एस जयशंकर ने प्रज्ञानंद को नॉर्वे चेस इवेंट में जीत की दी बधाई, बोले- आपकी सफलता ने भारत को गर्व महसूस कराया

IANS | June 6, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी के इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके लिए बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी प्रज्ञानंद को शुभकामनाएं दी।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 716 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

IANS | June 6, 2026 6:42 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। अंडमान और निकोबार प्रशासन, सचिवालय, श्री विजयपुरम ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षा, 2026 के तहत विभिन्न विभागों में ग्रुप-बी (एनजी) और ग्रुप-सी के कुल 716 पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अंडर-18 हॉकी एशिया कप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला टीम को जीत की बधाई दी

IANS | June 6, 2026 6:39 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में खेली गई अंडर-18 हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को बधाई दी है और खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।