पीओके में तनावपूर्ण हालात बरकरार, ब्रिटेन के सांसद ने विदेश सचिव यवेट कूपर को पत्र लिखकर जताई चिंता

IANS | June 7, 2026 7:46 PM

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओके) में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसे में ब्रिटेन के सांसद इमरान हुसैन ने विदेश सचिव यवेट कूपर को पत्र लिखकर पीओके में मौजूदा हालात को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है।

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया, ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे

IANS | June 7, 2026 7:36 PM

लॉर्ड्स, 7 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड को हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चौथी पारी में 254 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई और 115 रन के अंतर से मैच हार गई।

दर्शकों ने नहीं छोड़ा सिनेमा, बोरिंग कहानियों और महंगे पॉपकॉर्न ने कर दिया दूर: संजय गुप्ता

IANS | June 7, 2026 7:12 PM

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। एक समय था जब नई फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लग जाती थीं, लेकिन अब तस्वीर काफी बदलती जा रही है। अब अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर दर्शक सिनेमाघरों से दूर क्यों होते जा रहे हैं। क्या इसकी वजह मोबाइल फोन और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, या फिर कोई और कारण है? इसी बहस के बीच फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे एक नई चर्चा शुरू हो गई है।

सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल की हिस्सेदारी इस साल कुल ईंधन उपयोग में एक प्रतिशत से कम रहने का अनुमान: आईएटीए

IANS | June 7, 2026 6:22 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) का उत्पादन 2026 में 2.4 मिलियन टन रहने का अनुमान है और कुल एविएशन ईंधन खपत में इसकी हिस्सेदारी केवल 0.8 प्रतिशत रह सकती है। यह जानकारी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की ओर से जारी डेटा में दी गई।

टीजी20 लीग को लेकर उत्साहित हैं फ्रेंचाइजी ओनर, कहा- युवा क्रिकेटरों के लिए प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच बनेगा

IANS | June 7, 2026 6:16 PM

हैदराबाद, 7 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के बाद राज्यस्तरीय टी20 लीग का दौर शुरू हो गया है। तेलंगाना में पहली बार तेलंगाना टी-20 लीग (टीजी20 लीग) का आयोजन होना है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस लीग के मुकाबले 21 जून से शुरू होंगे। 8 टीमों के बीच 32 मैच खेले जाने हैं। लीग के प्रथम एडिशन के लिए रविवार को हैदराबाद में नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी फ्रेंचाइजियों के मालिक टीजी20 को लेकर उत्साहित नजर आए।

वायु प्रदूषण से याददाश्त होती है कमजोर, 10 साल की उम्र बढ़ने जितना नुकसान: स्टडी में खुलासा

IANS | June 7, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। वायु प्रदूषण का असर हमारे दिल पर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है। ऐसा कि याददाश्त कमजोर हो सकती है और सोचने-समझने की क्षमता भी घट जाती है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से इंसान की याददाश्त और कॉग्निटिव क्षमताओं पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, इसका असर लगभग 10 वर्ष की प्राकृतिक उम्र बढ़ने के बराबर हो सकता है।

असुरक्षित खाना बन सकता है कई बीमारियों की वजह, डब्ल्यूएचओ ने पांच आसान और जरूरी उपाय बताए

IANS | June 7, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के महत्व के प्रति जागरूक करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल पौष्टिक भोजन ही नहीं, बल्कि उसका सुरक्षित और स्वच्छ होना भी उतना ही जरूरी है। इसी अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने लोगों को खाद्य जनित बीमारियों से बचाने के लिए पांच महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

टीजी20 नीलामी: तिलक वर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने, अनकैप्ड सीवी मिलिंद को सिराज से ज्यादा पैसा मिला

IANS | June 7, 2026 5:32 PM

हैदराबाद, 7 जून (आईएएनएस)। रामोजी फिल्म सिटी के प्रिंसेस कन्वेंशन सेंटर में पहली टीजी20 प्लेयर नीलामी शुरू हुई। इसमें एचसीए-रजिस्टर्ड 1,300 से अधिक क्रिकेटरों का पूल शामिल था, जिन्हें आइकन, ए+ और ए कैटेगरी में बांटा गया था।

विश्व महासागर दिवस विशेष: अथाह गहराइयों का मौन संकट, जहां नीली धरती की सांसें हो रहीं भारी

IANS | June 7, 2026 5:16 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। सागर प्रकृति का वह अद्भुत शिक्षक है, जो गंभीरता, सामर्थ्य, मर्यादा और स्थिरता का पाठ पढ़ाता है। अपार शक्ति होते हुए भी वह अपनी सीमाएं नहीं लांघता। उसकी गहराई जितनी अधिक होती है, उसका स्वभाव उतना ही शांत दिखाई देता है, लेकिन आज इसी महासागर को समर्थन की जरूरत है।

टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का दबदबा, अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट, मैच में टीम इंडिया की पकड़

IANS | June 7, 2026 5:09 PM

न्यू चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)। भारत ने मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के विरुद्ध मजबूत पकड़ बना रखी है। मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। यहां से अफगानिस्तान 459 रन पीछे है।