सावन के तीसरे सोमवार पर हरिद्वार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, कैलाशानंद गिरि जी महाराज की 22 घंटे की साधना बनी आकर्षण का केंद्र

IANS | August 16, 2026 6:57 PM

हरिद्वार, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कांवड़ यात्रा का समापन होने के बाद भी धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का प्रवाह थमने का नाम नहीं ले रहा है। सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसका एक प्रमुख आकर्षण निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की साधना और उनके दर्शन-आशीर्वाद को लेकर श्रद्धालुओं में दिखाई दे रही गहरी आस्था है।

मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान'

IANS | August 16, 2026 6:47 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। 'शक्तिमान' के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने देश के राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है कि 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम्' को देश का राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। आईएएनएस से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा कि वह यह बात पहले भी कह चुके हैं और अब चाहते हैं कि इस दिशा में जल्द से जल्द फैसला लिया जाए।

भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए 10 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी का लक्ष्य रखना जरूरी : रिपोर्ट

IANS | August 16, 2026 6:21 PM

नई दिल्ली/यरुशलम, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अगर देश को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को सही मायने में साकार करना है, तो देश को अपनी अर्थव्यवस्था के आकार में काफी विस्तार करना होगा और अर्थव्यवस्था को कम से कम 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना जरूरी होगा। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

गाले टेस्ट: पड्डिकल ने खेली शतकीय पारी, दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत- 460/9

IANS | August 16, 2026 6:19 PM

गाले, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं।

डीपीएल 2026: सिद्धार्थ-यश की तूफानी पारी, सेंट्रल दिल्ली ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से रौंदा

IANS | August 16, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 28वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हराया। 151 रनों के लक्ष्य को सेंट्रल दिल्ली ने 9.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल किया।

जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई 'द बंगाल फाइल्स' की स्क्रीनिंग, बीजेपी विधायक बोले-'हर पूजा पंडाल में दिखाई जाए फिल्म'

IANS | August 16, 2026 5:48 PM

कोलकाता, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार को 'द बंगाल फाइल्स' की स्क्रीनिंग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई। नेशनलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट और पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी कर्मचारी परिषद ने मिलकर कैंपस में फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस मौके पर आयोजक सौम्यदीप घोष और बीजेपी विधायक दीपांजन चक्रवर्ती ने फिल्म और उससे जुड़े इतिहास को लेकर अपनी बात रखी। आयोजकों ने कहा कि फिल्म को देखने के बाद लोगों को इतिहास के उन हिस्सों को समझने का मौका मिलेगा, जिन पर लंबे समय तक चर्चा नहीं हुई।

सिर्फ नाटक की रिहर्सल देखने गए थे निशिकांत कामत, एक सवाल के जवाब ने बदल दी पूरी जिंदगी

IANS | August 16, 2026 5:46 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। निशिकांत कामत उन फिल्मकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उनकी फिल्मों में आम लोगों की जिंदगी, उनकी परेशानियां और समाज की सच्चाई दिखाई देती थी। 'डोम्बीवली फास्ट', 'मुंबई मेरी जान', 'फोर्स', 'दृश्यम' और 'मदारी' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों को अलग-अलग तरह की कहानियां दीं। निर्देशन के साथ-साथ उन्होंने अभिनय में भी अपनी पहचान बनाई। उनके करियर की शुरुआत एक ऐसे मौके से हुई थी, जब वह सिर्फ शौक के लिए एक नाटक की रिहर्सल देखने पहुंचे थे और वहां खड़े-खड़े ही थिएटर का हिस्सा बन गए।

मार्केट आउटलुक: कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

IANS | August 16, 2026 5:35 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी निवेशकों की चाल और आर्थिक आंकड़ों से बाजार का रुझान तय होगा।

यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

IANS | August 16, 2026 5:26 PM

लखनऊ, 16 अगस्त (आईएएनएस)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने बड़े और विविधताओं से भरे प्रदेश में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना आसान नहीं है।

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 19 सेक्टर्स के उम्मीद से अच्छे रहे नतीजे, फाइनेंशियल और मेटल सबसे आगे: रिपोर्ट

IANS | August 16, 2026 4:47 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय कॉरपोरेट्स के वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजों में 19 सेक्टर्स का प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहा है और इसमें फाइनेंशियल, मेटल्स, ऑयल एंड गैस (ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को छोड़कर) और ऑटोमोबाइल सबसे आगे रहे हैं। यह जानकारी रविवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।