‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

IANS | August 16, 2026 1:11 PM

भागलपुर/मुंगेर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। श्रावणी मेला 2026 में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकले लाखों कांवरियों के लिए बिहार सरकार की पहल ‘जीविका दीदी की रसोई’ राहत और भरोसे का केंद्र बन रही है। लंबी और कठिन कांवर यात्रा के बीच श्रद्धालुओं को यहां स्वच्छ, सात्विक, पौष्टिक और उचित मूल्य पर घरेलू स्वाद का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

IANS | August 16, 2026 12:50 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। 'कैसी ये यारियां' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीति टेलर हाल ही में रियलिटी शो 'एलायंस' में नजर आई थीं। इस शो में उनके सफर के दौरान जहां कई भावुक पल देखने को मिले, वहीं कुछ रिश्तों ने भी खूब ध्यान खींचा। शो से जुड़े अनुभवों और अपनी निजी सोच को लेकर नीति ने आईएएनएस से खास बातचीत की।

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

IANS | August 16, 2026 12:44 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रही हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली है, लेकिन इन दिनों वह एक नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी हुई हैं। उन्हें कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट करने के लिए चुना गया है।

यूजीसी-नेट प्रोविजनल ‘आंसर की’ जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

IANS | August 16, 2026 12:13 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के ‘आंसर की’ जारी की है। यह ‘आंसर की’ यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के लिए है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एनटीए के मुताबिक यूजीसी-नेट परीक्षा के अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में संबंधित प्रश्नों और उत्तरों की जांच कर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार

IANS | August 16, 2026 12:13 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी, 1930 को हरियाणा के पीली मंदोरी गांव में एक ऐसे परिवार में हुआ, जिसकी चार पीढ़ियां संगीत को समर्पित थीं लेकिन बचपन में ही त्रासदी ने उनके दरवाजे पर दस्तक दे दी। 24 अप्रैल 1934 को, जब जसराज मात्र चार वर्ष के थे, तो उनके पिता पंडित मोतीराम का निधन हो गया।

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

IANS | August 16, 2026 12:03 PM

गांधीनगर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2027 के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर गए हैं। मुख्यमंत्री अमेरिका और कनाडा के इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री बॉडीज़ के साथ मीटिंग करेंगे और गुजरात में विदेशी इन्वेस्टमेंट बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

IANS | August 16, 2026 11:54 AM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकी वालिया लंबे समय से पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाती रही हैं, लेकिन फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में उनका नया अंदाज दर्शकों के लिए खासा दिलचस्प रहा है। फिल्म में वह मैंडी का किरदार निभा रही हैं, जो तेज-तर्रार और अपनी बात खुलकर करने वाली महिला है। मैंडी की पर्सनैलिटी को निकी ने अपनी असल जिंदगी के स्वभाव से बिल्कुल अलग बताया।

विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस

IANS | August 16, 2026 11:31 AM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने तीनों अभिनेताओं को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

IANS | August 16, 2026 11:20 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी और दर्ज किए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

IANS | August 16, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना और एयर इंडिया के बीच हुए सहयोग समझौते ने अब रोजगार के ठोस अवसरों का रूप लेना शुरू कर दिया है। इस पहल के तहत देशभर से 58 उम्मीदवारों का चयन रोजगार के लिए किया गया है। इनमें भारतीय सेना से जुड़ी वीर नारियों और उनके आश्रितों को अवसर प्रदान किए गए हैं। इनमें से दो महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय जॉब हासिल हुई हैं।