भारत बनाम श्रीलंका: द्रविड़-पुजारा के 'खास क्लब' में शामिल हुए पडिक्कल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

IANS | August 16, 2026 4:09 PM

गॉल, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही पडिक्कल के नाम खास उपलब्धि भी दर्ज हो गई है।

आंध्र प्रदेश के भोगापुरम एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारियां पूरी, देर रात से यात्री भर सकेंगे उड़ान

IANS | August 16, 2026 3:31 PM

विशाखापत्तनम, 16 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, भोगापुरम से रविवार आधी रात से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।

भारत की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपए घटा

IANS | August 16, 2026 3:12 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपए घट गया है। इसकी वजह घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली होना था।

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान

IANS | August 16, 2026 2:34 PM

लाहौर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में सौंपी गई है।

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

IANS | August 16, 2026 2:34 PM

लखनऊ, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 2007 के विधानसभा चुनाव में दलित-ब्राह्मण गठजोड़ के जरिए यूपी में सत्ता हासिल की थी, लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के सामने उस सामाजिक गठजोड़ को फिर से मजबूत करने की चुनौती है।

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

IANS | August 16, 2026 1:57 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट में पहली बार हराया। चौथी पारी में 57 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

IANS | August 16, 2026 1:56 PM

चित्तौड़गढ़, 16 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने राजस्थान सरकार के 15 जिलों में करीब 5659 करोड़ रुपए की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया।

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

IANS | August 16, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा भ्रामक दावों, गैर-मानकीकृत उत्पादों और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर जारी नोटिसों के बाद कई खाद्य व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं। यह जानकारी सरकारी एजेंसी की ओर से रविवार को दी गई।

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

IANS | August 16, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और आयातित रसोई गैस की आपूर्ति में होने वाले व्यवधानों के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने पहली बार सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की रिफाइनरियों के साथ-साथ तेल एवं गैस उत्पादकों के लिए रिफाइनरी-वार और कंपनी-वार एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए हैं।

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

IANS | August 16, 2026 1:23 PM

लखनऊ, 16 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने उन्हें भारत की आजादी के प्रथम स्वातंत्र्य समर 1857 की महान क्रांतिकारियों में से एक बताया और कहा कि वीरांगनाओं का योगदान, तप, त्याग और बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है।