गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

IANS | August 16, 2026 10:27 AM

गाले, 16 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका और भारत के बीच गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा टेस्ट मैच बारिश की वजह से प्रभावित है। बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 73 ओवर का खेल हो सका था। बारिश ने टेस्ट के दूसरे दिन भी खलल डाली है, और मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका है।

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

IANS | August 16, 2026 9:59 AM

डार्विन, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऐतिहासिक जीत के करीब है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 284 रन पर समेट मैच को अपने कब्जे में ले लिया है।

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

IANS | August 16, 2026 8:30 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर रविवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वामी जी के विचारों को याद किया।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि : प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

IANS | August 16, 2026 8:05 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे और किन जोखिमों का रखना चाहिए ध्यान

IANS | August 16, 2026 7:39 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच इक्विटी फंड काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन हर निवेशक ज्यादा जोखिम लेकर शेयर बाजार में पैसा लगाना नहीं चाहता, ऐसे निवेशकों के लिए डेट फंड्स एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। अगर आप भी डेट फंड्स के बारे में विस्तार से समझना चाहते हैं कि ये क्या हैं, इनमें निवेश कैसे होता है और इनके फायदे-नुकसान क्या हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

पीएम मोदी के आर्थिक विजन से भारत ग्लोबल पावरहाउस बनेगा : उद्योग विशेषज्ञ

IANS | August 15, 2026 11:57 PM

सूरत, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में आर्थिक विकास, आत्मनिर्भरता, तकनीक, विनिर्माण, युवाओं और भारत की सॉफ्ट पावर से जुड़े विजन को उद्योग जगत और बाजार विशेषज्ञों ने देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। इसी कड़ी में 'रुपीनेक्स' के सह-संस्थापक और बिजनेस हेड अवनीश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अब वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

IANS | August 15, 2026 11:53 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 27वें मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।

डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन'

IANS | August 15, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। डेविड धवन कभी बॉलीवुड में अभिनेता बनने का सपना लेकर एफटीआईआई पहुंचे थे। लेकिन, उन्हें एहसास हुआ कि शायद एक्टिंग उनके बस की बात नहीं। जिस सपने के टूटने को कभी उन्होंने अपनी कमी समझा होगा, वही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया। उन्होंने एक्टिंग की जगह एडिटिंग चुनी और फिर कैमरे के पीछे से ऐसी कॉमेडी रची कि बॉलीवुड ने उन्हें 'किंग ऑफ कॉमेडी' के तौर पर पहचान लिया।

पांचवें मैच में आयरलैंड की 6 विकेट से हार, अफगानिस्तान ने 4-0 से जीती वनडे सीरीज

IANS | August 15, 2026 11:40 PM

बेलफास्ट, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ शनिवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।

पीएम मोदी ने किया फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान, छात्रों-अभिभावकों ने जताई खुशी

IANS | August 15, 2026 11:05 PM

जामनगर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं और छात्रों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ट्रेनिंग देने की योजना को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।