ससुराल मेरी है और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटल बिहारी वाजपेयी से गोरखपुर जाने के बहाने खोजने पर ली थी चुटकी

IANS | August 15, 2026 3:38 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि कर्म और विचार, दोनों से अटल थे। मतांतर को स्वीकार करने और मनांतर को सिरे से नकारने वाले अटल का सार्वजनिक जीवन बेदाग और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाया।

लक्ष्य सेन: कॉमनवेल्थ में जीता स्वर्ण, ओलंपिक में भी देश को पदक की उम्मीद

IANS | August 15, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में बैडमिंटन बहुत ही तेजी से उभरता और लोकप्रिय होता खेल है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल सफलता से वैश्विक स्तर पर अपना लोहा मनवाया है। विश्व पटल पर तेजी से उभरे जिन भारतीय खिलाड़ियों का नाम प्रमुखता से लिया है, उनमें लक्ष्य सेन प्रमुख हैं। वह एकल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वर्ल्ड कप में कोई भी विरोधी आसान नहीं होता, भावनाओं को काबू में रखना होगा: कप्तान हरमनप्रीत

IANS | August 15, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम से एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप में पूल डी के हर मैच को समान महत्व देने के अपील की है।

सीएसआईआर-सीएसआईओ भर्ती 2026: सुरक्षा अधिकारी सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | August 15, 2026 3:12 PM

चंडीगढ़, 15 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईआर-सीएसआईओ) ने सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

असम कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट सहित 33 पदों पर भर्ती जारी, 26 अगस्त तक भरें फॉर्म

IANS | August 15, 2026 2:48 PM

दिसपुर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। असम कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) जोरहाट ने अपने कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में असिस्टेंट सहित विभिन्न 33 खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

90 साल में सिर्फ 30 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण हुआ, पिछले 10 वर्षों में 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | August 15, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण की शुरुआत वर्ष 1925 में हुई थी, लेकिन इसके बाद के 90 वर्षों में केवल 30 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का ही विद्युतीकरण हो पाया। वहीं पिछले एक दशक में 70 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर देश ने इस क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

2014 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने खुद तोड़ा था 'प्रधानमंत्री' का सुरक्षा प्रोटोकॉल, 'मोदी स्टोरी' ने जारी की वीडियो

IANS | August 15, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पीएम मोदी ने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री को मिलने वाली सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह से तोड़ दिया था। एक पुराने वीडियो में भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव आरके माथुर ने इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने बुलेटप्रूफ शीशे को हटवाकर सीधे जनता से बात करने का फैसला लिया।

'सप्तधारा' से 'विकसित भारत' का रोडमैप: पीएम मोदी ने बताए 7 क्षेत्र, जहां से आएगी विकास और रोजगार की नई लहर

IANS | August 15, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के विकास का एक व्यापक खाका पेश किया। प्रधानमंत्री ने 'शक्ति की सप्तधारा' का उल्लेख करते हुए सात ऐसे प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की, जो आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों में होने वाली प्रगति न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि करोड़ों नए रोजगार अवसर भी पैदा करेगी।

भारत 145 करोड़ भारतीयों का, राजनीतिक पार्टियों का नहीं: बाबा रामदेव

IANS | August 15, 2026 2:17 PM

हरिद्वार, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को पतंजलि योगपीठ में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश राजनीतिक पार्टियों का नहीं, बल्कि यहां के 145 करोड़ नागरिकों का है।

पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर बनाए 161 रन

IANS | August 15, 2026 2:14 PM

डार्विन, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश द्वारा ली गई 228 रनों की विशाल बढ़त से 67 रन पीछे है।