जीएनएफसी के 50 साल : गुजरात के सीएम ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा

IANS | June 16, 2026 6:01 PM

भरूच, 16 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएनएफसी) से कहा कि वह 2047 तक अपने मौजूदा प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो को लगभग 7,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 70,000 करोड़ रुपए करे। इससे यह सरकारी कंपनी भारत के 'विकसित' और 'आत्मनिर्भर राष्ट्र' बनने के लक्ष्य में अहम योगदान देने वाली कंपनी बन जाएगी।

'फुल्लू' को 9 साल पूरे, शारिब हाशमी बोले-'यह पहली हिंदी फिल्म, जिसने पीरियड्स से जुड़ी झिझक को तोड़ा'

IANS | June 16, 2026 6:00 PM

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेता शारिब हाशमी ने अपनी फिल्म 'फुल्लू' के 9 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें फिल्म के अलग-अलग सीन्स और शूटिंग के पल दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने फिल्म के सामाजिक संदेश को एक बार फिर से सामने रखा।

केंद्र सरकार की रोक के बाद गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया टेलीग्राम, एप्पल ऐप स्टोर पर अब भी उपलब्ध (लीड-1)

IANS | June 16, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार द्वारा टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद यह ऐप भारत में गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

जी-7 शिखर सम्मेलन : नेताओं की बैठक के बीच जेलेंस्की ने रूस को शांति के लिए मजबूर करने की अपील की

IANS | June 16, 2026 5:34 PM

नई द‍िल्‍ली, 16 जून (आईएएनएस)। फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जी-7 नेताओं के समर्थन और शांति के लिए दिए गए सुझावों की सराहना की। उन्‍होंने सम्मेलन में युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया।

भारत इनोवेट्स 2026: आईआईटी मद्रास और आईआईटीएम ग्लोबल ने किए 7 समझौते, करीब 100 मिलियन डॉलर के मूल्य सृजन की संभावना

IANS | June 16, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस शहर में आयोजित 'भारत इनोवेट्स 2026' के पहले दिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और आईआईटीएम ग्लोबल ने सात व्यावसायिक तथा दो संस्थागत समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया। एक बयान के अनुसार, इन समझौतों से लगभग 100 मिलियन डॉलर (10 करोड़ डॉलर) के मूल्य सृजन (वैल्यू क्रिएशन) की संभावना है।

अमिताभ बच्चन को निर्देशित करने का सपना रह गया अधूरा, लेकिन अपनी फिल्मों से अमर हो गए निशिकांत कामत

IANS | June 16, 2026 5:22 PM

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत का नाम उन फिल्मकारों में गिना जाता है, जिन्होंने कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया। 'दृश्यम', 'मदारी', 'मुंबई मेरी जान' और 'फोर्स' जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ समाज की सच्चाई और आम आदमी की भावनाएं भी दिखाई देती थीं।

ईरान के कोच ने फीफा, अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- हमें तुरंत जाने के लिए कहा गया

IANS | June 16, 2026 5:20 PM

लॉस एंजिल्स, 16 जून (आईएएनएस)। ईरान के हेड कोच आमिर घालेनोई ने फीफा विश्व कप ग्रुप जी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ होने के बाद अपनी टीम के यात्रा योजना में अचानक हुए बदलाव पर निराशा जताई।

लिएंडर पेस: डबल्स में दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में एक, ओलंपिक में देश के लिए जीता पदक

IANS | June 16, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। क्रिकेट के दीवाने देश भारत में किसी दूसरे खेल में बड़ी पहचान बनाना और बड़ी सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल काम है। अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प की वजह से कई खिलाड़ियों ने दूसरे खेलों में न सिर्फ बड़ी पहचान और सफलता पाई है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। ऐसे खिलाड़ियों में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

जब अमृता राव ने ठुकराईं सलमान-रणबीर जैसे बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में, इस तरह बनाई इंडस्ट्री में अलग पहचान

IANS | June 16, 2026 4:46 PM

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन इस दौरान कुछ बड़े ऑफर भी ठुकराए। इनमें सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में भी शामिल थीं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई।

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

IANS | June 16, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच गोल्ड रिजर्व में बढ़ाएंगे और इस दौरान कुल रिजर्व में डॉलर की हिस्सेदारी में कमी देखने को मिलेगी। यह जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ओर से मंगलवार को जारी किए गए सर्वेक्षण में दी गई।