ऑयल ग्रीन एनर्जी में लीगल ऑफिसर सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 14, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ऑयल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (ओजीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ओजीईएल ने संविदा के आधार पर लीगल ऑफिसर सहित अन्य कई खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

लेनालिडोमाइड की कमजोर बिक्री से नैटको फार्मा का पहली तिमाही में मुनाफा 57 प्रतिशत गिरा

IANS | August 14, 2026 5:15 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दवा कंपनी नैटको फार्मा लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों में मुनाफे और राजस्व में बड़ी गिरावट दर्ज की है। इस तिमाही कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (कंसो नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 57 प्रतिशत घटकर 206.5 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 480.3 करोड़ रुपए था। कंपनी ने अपने नियामकीय फाइलिंग में बताया कि प्रदर्शन पर मुख्य दबाव उसकी कैंसर उपचार दवा लेनालिडोमाइड के जेनेरिक संस्करण की कमजोर बिक्री के कारण आया।

सेना के पदक विजेता खिलाड़ियों से सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने की मुलाकात

IANS | August 14, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शामिल हुए भारतीय सेना के खिलाड़ियों से शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मुलाकात की। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

मिचेल स्टार्क ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, डार्विन टेस्ट में बॉलर के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

IANS | August 14, 2026 4:55 PM

डार्विन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन मिचेल स्टार्क अपनी लय से जूझते नजर आए और उनकी झोली में सिर्फ एक विकेट आया। हालांकि, स्टार्क ने लिटन दास को आउट करने के साथ ही कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ऊर्जा कीमतों में नरमी के चलते जुलाई में डब्ल्यूपीआई में आई कमी, आगे और नरमी की उम्मीद: विशेषज्ञ

IANS | August 14, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर जुलाई 2026 में मामूली घटकर 9.78 प्रतिशत रह गई, जो जून में 9.87 प्रतिशत थी। अर्थशास्त्रियों और उद्योग संगठनों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा कीमतों में नरमी आने से थोक महंगाई पर दबाव कुछ कम हुआ है और आने वाले महीनों में इसमें धीरे-धीरे और कमी देखने को मिल सकती है।

आरबीआई के नियामकीय सुधारों से भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में 50 अरब डॉलर तक की पूंजी आने की संभावना: रिपोर्ट

IANS | August 14, 2026 4:39 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल के महीनों में उठाए गए तरलता (लिक्विडिटी) समर्थन उपायों और नियामकीय सुधारों से भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में बड़ा पूंजी प्रवाह देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कदमों के परिणामस्वरूप भारतीय बैंकिंग प्रणाली में करीब 50 अरब डॉलर तक की पूंजी आ सकती है, जिससे बैंकों की पूंजीगत स्थिति और तरलता दोनों मजबूत होंगी।

दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में 58 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पदों पर भर्ती जारी, 17 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 14, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करना मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबीएच) ने अपने विभिन्न विभागों में एड-हॉक आधार पर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के कुल 58 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में लाल निशान में बंद, फार्मा और मेटल में रहा दबाव

IANS | August 14, 2026 4:02 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 70.71 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,009.25 और निफ्टी 29.85 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,366 पर था।

शिपरॉकेट के आईपीओ ड्राफ्ट पेपर में कई कानूनी और कर विवादों का खुलासा, कंपनी पर 4 आपराधिक मामले लंबित

IANS | August 14, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स और शिपिंग प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में कंपनी और उसकी सहयोगी इकाइयों से जुड़े कई लंबित कानूनी और कर विवादों का खुलासा किया है। ये मामले संभावित निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि वे कंपनी के जोखिम प्रोफाइल और भविष्य के कारोबारी प्रभावों को लेकर सवाल खड़े करते हैं।

अनन्या बिरला की स्वतंत्र माइक्रोफिन के आईपीओ प्रॉस्पेक्टस में कई जोखिमों का खुलासा, असुरक्षित कर्ज और बढ़ते नकद बहिर्वाह पर चिंता

IANS | August 14, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अनन्या बिरला और एंटीमैटर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रमोटेड स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड ने सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के पास 3,000 करोड़ रुपए के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मसौदा दस्तावेज (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस-डीआरएचपी) दाखिल किए हैं। हालांकि, कंपनी द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में कई ऐसे कारोबारी, परिचालन और प्रशासनिक जोखिमों का उल्लेख किया गया है, जो संभावित निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।