विजय भारद्वाज: टीम इंडिया के लिए रहे 'वन सीरीज वंडर', कर्नाटक को तीन बार बनाया रणजी चैंपियन

IANS | August 14, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। किसी भी कहानी का आगाज अगर बेहतरीन रहा हो, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसका अंजाम भी ठीक वैसा ही हो। भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज की कहानी ऐसी ही है। विजय भारद्वाज के भारतीय टीम के साथ सफर का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ था, और उन्हें भविष्य का एक बड़ा सितारा माना गया, लेकिन कुछ ही मैचों में उनका करिश्मा समाप्त हो गया और वह टीम से बाहर हो गए। फिलहाल, वह क्रिकेट कोच और कमेंटेटर के तौर पर सक्रिय हैं।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर रद्द करने का आदेश

IANS | August 14, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दिव्यांग लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर टिप्पणी मामले में समय रैना और उनके साथ जुड़े चार अन्य कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी राहत दी। अदालत ने समय रैना, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया।

दिल्ली के इस अस्पताल में 37 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती का अवसर, 18 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 14, 2026 3:05 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सोसायटी (जेएसएसएचएस) ने एड-हॉक आधार पर विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 37 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मध्य पूर्व तनाव ने भारत के आईएमईसी की जरूरत को किया साबित, लॉजिस्टिक्स लागत में आएगी कमी : रिपोर्ट

IANS | August 14, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। देश में आयोजित हुई जी20 समिट के दौरान भारत की ओर से प्रस्तावित किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) मौजूदा समय की जरूरत है और यह मध्य पूर्व तनाव में बाधित हुए हॉर्मुज स्ट्रेट ने साबित कर दिया है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

आरआरबी भर्ती 2026: जूनियर इंजीनियर समेत 3,993 पदों पर 13 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 14, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट के विभिन्न 3,993 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

शिल्पा शिरोडकर ने जॉनी लीवर को बताया 'सबसे खास', बोलीं- 'आपके जादू और हंसी के बिना अधूरा है सिनेमा'

IANS | August 14, 2026 2:10 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मों में कभी 'बाबूलाल' बनकर तो कभी 'छोटा छत्री' और 'असलम भाई' जैसे किरदारों में जॉनी लीवर ने ऐसा रंग जमाया कि फिल्मों में उनका रोल छोटा हो या बड़ा, दर्शकों का ध्यान उन पर जरूर जाता था। 14 अगस्त को वह अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने भी जॉनी लीवर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

भारत को वित्त वर्ष 27 में मजबूत एफसीएनआर रिस्पॉन्स के चलते 95 अरब डॉलर तक का पूंजी प्रवाह मिलने की संभावना: रिपोर्ट

IANS | August 14, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मजबूत फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (बैंक) एफसीएनआर (बी) इनफ्लो और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए उठाए गए कदमों से वित्त वर्ष 2026-27 में भारत में 90-95 अरब डॉलर का पूंजी प्रवाह आने की उम्मीद है। इससे भारत का भुगतान संतुलन (बीओपी) 64 अरब डॉलर के सरप्लस में पहुंच सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

2031 तक 11.8 लाख रोजगार और 1,380 नए जीसीसी स्थापित करने का लक्ष्य, राज्यों में निवेश आकर्षित करने की होड़ तेज: रिपोर्ट

IANS | August 14, 2026 2:01 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विभिन्न राज्य वर्ष 2031 तक करीब 11.8 लाख रोजगार अवसर सृजित करने और लगभग 1,380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) स्थापित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी सीबीआरई साउथ एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों द्वारा बनाई गई विशेष जीसीसी नीतियां इस क्षेत्र की तेज वृद्धि का प्रमुख आधार बन रही हैं।

एशिया कप से पहले 'द हंड्रेड' में अपनी स्किल पर काम कर रही हूं: दीप्ति शर्मा

IANS | August 14, 2026 1:56 PM

लीड्स, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी और दिग्गज ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा है कि वह 28 अगस्त से दुबई में शुरू होने वाली महिला एशिया कप से पहले अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए 'द हंड्रेड' में सनराइजर्स लीड्स के साथ अपने समय का इस्तेमाल कर रही हैं।

यूपी : बसपा में खत्म हो रहे क्षेत्रीय चेहरे, 2027 के चुनाव में बड़ी चुनौती

IANS | August 14, 2026 1:26 PM

लखनऊ, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी है, लेकिन उसके सामने केवल चुनावी समीकरण साधने की चुनौती नहीं है। पार्टी के भीतर नेताओं और कार्यकर्ताओं का भरोसा बनाए रखना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।