नीरज चोपड़ा चोट से उबरकर वापसी को तैयार, दोहा डायमंड लीग में दिखाएंगे दमखम
दोहा, 15 जून (आईएएनएस)। पीठ की चोट से उबरने के बाद भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार को कतर में आयोजित दोहा डायमंड लीग में अपने 2026 एथलेटिक्स सीजन की शुरुआत करेंगे। इस प्रतियोगिता के साथ नीरज करीब 9 महीने बाद वापसी करने जा रहे हैं। नीरज ने सितंबर 2025 में टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।