सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, प्रयागराज और अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़, किए दर्शन-पूजन

IANS | August 17, 2026 7:53 AM

प्रयागराज/अयोध्या, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन यानी आज पड़ने के कारण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

IANS | August 17, 2026 7:45 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'द हंड्रेड' का खिताब पहली बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया।

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

IANS | August 17, 2026 7:39 AM

वाराणसी, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं। खासकर वाराणसी में बारिश के बावजूद श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी।

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

IANS | August 17, 2026 12:06 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर डॉ. स्वर्ण सिंह ने कहा कि बांग्लादेश प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत दौरे के लिए अच्छा माहौल चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम रहमान के भारत आने और पीएम मोदी से सीधी बातचीत की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना है। प्रोफेसर सिंह के मुताबिक, दोनों देशों के पास तालमेल सुधारने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, लेकिन इसके लिए शेख हसीना के मुद्दे पर संयम बरतना जरूरी है।

'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया

IANS | August 16, 2026 11:28 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि उनका शानदार फुटबॉल करियर मौजूदा सत्र के बाद समाप्त हो सकता है। रोनाल्डो ने स्वीकारा है कि यह 'संभवतः खेल में उनका आखिरी साल' है।

डीपीएल 2026: यजस की तूफानी बल्लेबाजी, हर्ष-अमन ने गेंदबाजी में मचाया तहलका, वॉरियर्स की पांचवीं जीत

IANS | August 16, 2026 11:13 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने रविवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 29वें मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 को 21 रन से मात दी। 7 में से 5 मैच जीतकर आउटर दिल्ली वॉरियर्स डीपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि 8 में से 3 मैच गंवाकर पुरानी दिल्ली 6 की टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई।

पहला टेस्ट: तीसरे दिन भी खराब मौसम बन सकता है 'विलेन', जानिए किस समय बारिश की कितनी आशंका?

IANS | August 16, 2026 8:35 PM

गाले, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन बारिश से प्रभावित रहे हैं। अब तक सिर्फ 116 ओवरों का ही खेल हो सका है। दूसरे दिन बारिश ने डेढ़ सेशन का खेल धो दिया। हालांकि, बारिश की लुका-छिपी के खेल के बावजूद, भारत ने दूसरे दिन मेजबान टीम पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और 9 विकेट पर 460 रन बना लिए।

हॉकी वर्ल्ड कप: ड्रॉ रहा भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला, चीन को 2-2 की बराबरी पर रोका

IANS | August 16, 2026 8:06 PM

एमस्टेलवीन, 16 अगस्त (आईएएनएस)। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में रविवार को भारतीय महिला टीम ने चीन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। भारत के लिए नवनीत और दीपिका ने गोल दागे, जबकि चीन की तरफ से झांग यिंग और मा निंग ने एक-एक गोल किए। एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ड्रॉ के साथ दोनों टीमों ने एक-एक अंक हासिल किया।

भारत बनाम श्रीलंका: ऋषभ पंत ने फिर दोहराई वही पुरानी गलती, खराब शॉट खेलकर गंवाया विकेट

IANS | August 16, 2026 7:09 PM

गाले, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

पूंजीगत बाजारों को मजबूत और बॉन्ड मार्केट की पहुंच को बढ़ाने के लिए टैक्स सुधार जरूरी : रिपोर्ट

IANS | August 16, 2026 6:59 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूंजीगत बाजारों को मजबूत, बॉन्ड मार्केट की पहुंच को बढ़ाने और वित्तीय लागत को कम करने के लिए भारत को बड़े टैक्स सुधार लागू करने होंगे। यह जानकारी रविवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।