राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

IANS | June 11, 2026 6:57 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब एक बार फिर यह जोड़ी नए प्रोजेक्ट 'प्रीतम और पेड्रो' के जरिए साथ आ रही है। इस खास मौके पर अरशद वारसी ने राजकुमार हिरानी के साथ अपने रिश्ते, अपने करियर पर उनके प्रभाव और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर आईएएनएस से खुलकर बात की।

घरवालों से छिपकर दिया ऑडिशन, वही फैसला बना सलमान युसुफ खान की किस्मत का टर्निंग प्वाइंट

IANS | June 11, 2026 6:52 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। टीवी और डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सलमान युसुफ खान आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। शानदार डांस, मेहनत और कभी हार न मानने वाले जज्बे ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां पहुंचने का सपना हर कलाकार देखता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सफलता की इस चमक के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी छिपी हुई है।

सुशासन के 12 वर्ष: पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात के सड़क मार्ग बने आधुनिक

IANS | June 11, 2026 6:27 PM

गांधीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम के तौर पर 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। 26 मई, 2014 को उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में गुजरात ने देश के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत बनाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के सड़क मार्गों को आधुनिक बनाने का अभियान शुरू किया था, जिससे राज्य में परिवहन अधिक सुगम बने, औद्योगिक विकास तेज हो और विकास का लाभ सुदूरवर्ती व्यक्ति तक पहुंचे। इसी प्रकार, समग्र देश में मजबूत रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए उनके दिशा-निर्देशन में वर्ष 2017 में भारतमाला परियोजना शुरू की गई थी।

दिल्ली दंगा मामला : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में फैसला 7 जुलाई तक टला

IANS | June 11, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के बहुचर्चित आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में अब फैसले का इंतजार और लंबा हो गया है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए नई तारीख 7 जुलाई तय की है। इससे पहले अदालत को 11 जून को फैसला सुनाना था, लेकिन अब सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है।

पीएम मोदी के नेतृत्व पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जताई इच्छा

IANS | June 11, 2026 5:46 PM

अबू धाबी, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के नेताओं की ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: सीनियर मैनेजर समेत 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | June 11, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स/एसपीवी/मेट्रो रेलवे/रेलवे मंत्रालय/सरकारी विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त अधिकारियों/मैनेजरों से विभिन्न 15 पदों के लिए 'एब्जॉर्प्शन बेसिस' (स्थायी नियुक्ति) पर अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, 25 पदों के लिए 12 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 11, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार का मंत्रिमंडल सचिवालय (कैबिनेट सेक्रेटेरिएट) ने अलग-अलग विषय अनुसार सीनियर फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'जल्द ही मिलते हैं', रियान पराग ने कंधे के सफल ऑपरेशन की दी जानकारी

IANS | June 11, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी हुई है। पराग लगभग 2 साल से कंधे की इंजरी से परेशान चल रहे थे।

भारत-ब्रिटेन तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए नैसकॉम ने टेक्नोलॉजी एडवाइजरी काउंसिल का किया गठन

IANS | June 11, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। आईटी इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था नैसकॉम ने ब्रिटेन टेक्नोलॉजी एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) के गठन की घोषणा की है, जो ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के लिए एक रणनीतिक उद्योग सलाहकार निकाय के रूप में काम करेगी और भारत-ब्रिटेन तकनीकी साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव देगी। यह घोषणा गुरुवार को की गई।

थाईलैंड, हांगकांग, यूएई और इंडोनेशिया ने विमेंस एशिया कप में जगह बनाई

IANS | June 11, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एसीसी विमेस प्रीमियर कप के क्वार्टर-फाइनल में गुरुवार को आसान जीत के साथ थाईलैंड, हांगकांग, यूएई और इंडोनेशिया ने इस साल के आखिर में होने वाले विमेंस टी20 एशिया कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।