वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2027 में भारत की विकास दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

IANS | June 11, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फिच ग्रुप की कंपनी बीएमआई (बीएमआई) के अनुमान के अनुसार, वैश्विक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के असर के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने की संभावना है। यह देश की पिछले 10 वर्षों की औसत विकास दर से अधिक है और इससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

भारत में पीएमएस इंडस्ट्री के अगले विकास के चरण में पारदर्शिता और निवेशक सुरक्षा की होगी अहम भूमिका: सेबी

IANS | June 11, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत में पीएमएस इंडस्ट्री के अगले विकास के चरण में पारदर्शिता, निवेशक सुरक्षा और मजबूत शासन-व्यवस्था की अहम भूमिका होगी। यह बयान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार ने गुरुवार को दिया।

बच्चों में दस्त की समस्या को न करें नजरअंदाज, सही देखभाल और उपचार से टल सकता है बड़ा खतरा

IANS | June 11, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दस्त बच्चों में होने वाली एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो समय पर ध्यान न दिए जाने पर उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि दस्त की रोकथाम और उपचार को लेकर जागरूक रहें और बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत बनेगा : कंगना रनौत

IANS | June 11, 2026 2:47 PM

जोधपुर, 11 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रीमियर के लिए राजस्थान के जोधपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर उनकी जमकर तारीफ की। साथ ही फिल्म को लेकर भी कई अहम बातें बताईं।

एफसी बार्सिलोना ने 2029 चैंपियंस लीग फाइनल की मेजबानी का दावा आधिकारिक तौर पर पेश किया

IANS | June 11, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना ने घोषणा की है कि उनकी तरफ से 2029 यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल की मेजबानी के लिए आवेदन करने हेतु यूईएफए को 'बोली और पूरी जानकारी वाली फाइल' औपचारिक रूप से सौंप दी गई है।

बढ़ती उम्र में गिरने का खतरा सबसे ज्यादा, जानें इस जोखिम को कैसे कम करता है योगासन

IANS | June 11, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। उम्र बढ़ने के साथ-साथ गिरने का खतरा सबसे ज्यादा हो जाता है। छोटी-सी असावधानी या कमजोर संतुलन बुजुर्गों को गंभीर चोट पहुंचा सकता है। ऐसी स्थिति में योगासन एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय साबित हो रहा है।

श्रीलंका से भिड़ने के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान, भाविका बनीं कप्तान

IANS | June 11, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम और कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। दोनों ही फॉर्मेट के लिए टीम की कमान भाविका अहिरे के हाथों में सौंपी गई है।

प्रभसिमरन-तिलक की दमदार पारी, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ए ने 9 विकेट खोकर बनाए 349 रन

IANS | June 11, 2026 2:25 PM

दांबुला, 11 जून (आईएएनएस)। भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। प्रभसिमरन, ऋतुराज और तिलक ने अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा हुए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | June 11, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों ने विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा किए हैं। यह समझौते हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए भी एक बड़ा मौका है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को नीति आयोग की बैठक में दिया।

टीसीएस ने एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी किया ऐलान; 50,000 एसोसिएट्स को क्लॉड एआई सीखने का मिलेगा मौका

IANS | June 11, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी ऐलान किया। इससे 50,000 एसोसिएट्स को क्लाउड एआई को सीखने का मौका मिलेगा। यह कदम कंपनी द्वारा एआई अपनाने की रणनीति का हिस्सा है।