जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

IANS | June 11, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। अब यह मामला नई पीठ के समक्ष रखा जाएगा।

600 करोड़ से बढ़कर 10,228 करोड़ रुपए पहुंचा राजस्थान का रेलवे बजट, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव

IANS | June 11, 2026 1:39 PM

जयपुर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान में रेलवे विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश मिला है, जिससे राज्य में रेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

'हर सीन में झलकता है अटूट विश्वास', अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा'

IANS | June 11, 2026 1:23 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अपनी अनोखी कहानी को लेकर चर्चा में है। इसी बीच फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इम्तियाज अली और उनकी फिल्म की खुलकर सराहना की। साथ ही आज के दौर के सिनेमा और फिल्म निर्माण पर भी अपनी राय रखी।

जनता के बढ़ते विश्वास ने पीएम मोदी को बनाया सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री: सीआर पाटिल (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | June 11, 2026 1:14 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का रिकॉर्ड ऐसा होगा, जिसे भविष्य में कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सरकार के लंबे कार्यकाल और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने विपक्ष की भूमिका, राजनीतिक तुलना, पीएम मोदी को मिले जन-समर्थन और सिंधु जल समझौते जैसे महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर सरकार के रुख को सामने रखा।

'विकसित भारत' के साझा विजन को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे: पीएम मोदी

IANS | June 11, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक, केंद्रीय मंत्री तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कीमती धातुओं में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 1.46 लाख रुपए के करीब, चांदी 0.47 प्रतिशत फिसली

IANS | June 11, 2026 12:12 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ने से सोने को कुछ समर्थन मिला, लेकिन घरेलू बाजार में निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

IANS | June 11, 2026 11:59 AM

मेक्सिको सिटी, 11 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान मेक्सिको ग्रुप ए के मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। इस मुकाबले की मेजबानी मेक्सिको सिटी स्टेडियम करेगा।

किसी के बारे में राय बनाने से पहले उसके बारे में जानना जरूरी, फ्लाइट में यात्री ने अनुपम खेर को दी सीख

IANS | June 11, 2026 11:51 AM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़ा एक अनुभव साझा किया है। दरअसल, गोवा से मुंबई की फ्लाइट के दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई, जिसने उनका जीवन जीने और लोगों को परखने का नजरिया ही बदल दिया।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा तो क्रूड ऑयल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

IANS | June 11, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यदि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष दोबारा गंभीर रूप लेता है, तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।