भारतीय मानक ब्यूरो ने आईएस 20201:2026 जारी किया, स्वदेशी बीजों के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय मानक ब्यूरो ने सामुदायिक बीज बैंक प्रबंधन को मानकीकरण और कृषि जैव विविधता सुरक्षा के लिए आईएस 20201:2026 जारी किया। इससे स्वदेशी बीजों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षमता में वृद्धि और दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह जानकारी उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।