सोना एक हफ्ते में एक हजार रुपए और चांदी तीन हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

IANS | May 2, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपए और 3 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।

अशोक गहलोत: सादगी और कल्याणकारी कदमों से तीन बार बने राजस्थान के सीएम, सत्ता से बाहर होने के बाद भी राजनीति हावी

IANS | May 2, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। जब भी हम राजस्थान की राजनीति को देखते हैं, तो वह अशोक गहलोत के जिक्र के बिना अधूरी होती है। 3 मई 1951 को जोधपुर में जन्मे अशोक गहलोत की सादगी और जमीनी पकड़ को सबसे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहचाना था। महज 31 साल की उम्र में, 2 सितंबर 1982 को इंदिरा गांधी ने उन्हें अपनी कैबिनेट में पर्यटन और नागरिक उड्डयन उप मंत्री का प्रभार सौंपा। फरवरी 1984 में वे खेल उप मंत्री बने।

सत्यजीत रे से 'डेढ़ मिनट' की मुलाकात में जावेद सिद्दीकी बने थे संवाद लेखक, ऐसे तैयार हुई थी 'शतरंज के खिलाड़ी' की स्क्रिप्ट

IANS | May 2, 2026 10:55 AM

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। भारत के महानतम फिल्मकार सत्यजीत रे की पहली फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ बनाने के पीछे का संघर्ष आज भी प्रेरणादायक है। फिल्म बनाने के लिए वे प्रोड्यूसर्स के पास नोटबुक लेकर जाते थे और अपनी जीवन बीमा पॉलिसी तक गिरवी रख दी थी। 1956 में कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी पहली फिल्म दिखाकर उन्होंने भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई। हालांकि वह अपनी हर एक फिल्म के छोटे से छोटे हिस्से को बखूबी मांजते थे।

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी की विकेट पर आक्रामक जश्न जैमीसन को महंगा पड़ा, एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया

IANS | May 2, 2026 10:49 AM

जयपुर, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद आक्रामक जश्न मनाना महंगा पड़ा। उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाते हुए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

आईपीएल 2026: 'लड़कों की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से खुश हूं,' आरआर पर जीत के बाद बोले डीसी के कप्तान अक्षर पटेल

IANS | May 2, 2026 10:01 AM

जयपुर, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 226 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच 7 विकेट से जीता। आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी की यह सबसे बड़ी जीत थी। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ जीत डीसी के लिए 'विशेष', अब तक ऐसी विजय नहीं मिली थी

IANS | May 2, 2026 9:39 AM

जयपुर, 2 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीता। डीसी को आरआर के खिलाफ मिली ये जीत विशेष और ऐतिहासिक है।

आईपीएल 2026: क्या सीएसके के घरेलू मैदान पर टूटेगा एमआई की हार का सिलसिला? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IANS | May 2, 2026 9:14 AM

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार की शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। क्या एमआई सीएसके को उसके घर में हराएगी या सीएसके अपने घर में एमआई को हराकर 2 अंक लेगी, ये देखना काफी रोमांचक होगा।

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम

IANS | May 2, 2026 9:01 AM

कोलकाता, 2 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार को पुनर्मतदान हो रहा है।

3 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की द्वितीया तिथि पर अभिजित मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग, नोट कर लें राहुकाल

IANS | May 2, 2026 8:54 AM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इस पांच अंगो (तिथि, वार, करण, योग व नक्षत्र) के आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। 3 मई (रविवार) को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। इस दिन अभिजित मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।

क्या हल्दी कर सकती है डायबिटीज में दिल की सुरक्षा? करक्यूमिन पर रिसर्च ने जगाई उम्मीद

IANS | May 2, 2026 8:32 AM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। हल्दी भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे हम रोजमर्रा के खाने में बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब विज्ञान भी इस साधारण दिखने वाली चीज में छिपी खासियतों को गंभीरता से समझने लगा है। हाल ही में सामने आए एक शोध ने हल्दी के प्रमुख तत्व करक्यूमिन को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं। खासकर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए।