गुजरात : नवलपुर ग्राम पंचायत महिला नेतृत्व वाली शासन व्यवस्था का बनी आदर्श उदाहरण, विकास को मिल रही गति
अहमदाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के साबरकांठा जिले का तलोद तालुका राज्यभर में आकर्षण का केंद्र बन रहा है। नवलपुर ग्राम पंचायत ने स्थानीय प्रशासन में महिला सशक्तीकरण का एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।