द ओवल: हेनरी निकोलस का शतक, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त बनाई
द ओवल, 19 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की समाप्ति के समय अपनी स्थिति मजबूत कर ली। तीसरे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 252 रन बनाकर कुल बढ़त 352 रन की कर ली है। कीवी टीम को पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त मिली थी।