त्रिकोणीय सीरीज: श्रीलंका ए और भारत ए के बीच होगा फाइनल, आखिरी मैच में 103 रन से हारी अफगानिस्तान
दांबुला, 19 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका में श्रीलंका ए, भारत ए, और अफगानिस्तान ए के बीच खेले जा रहे वनडे फॉर्मेट के फाइनल मुकाबले की दो टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए और भारत ए की टीमें आमने-सामने होंगी। शुक्रवार को अफगानिस्तान आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ 103 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस वजह से भारतीय टीम की फाइनल में जगह सुनिश्चित हो गई।