आरवीएनएल को मिला 2,977 करोड़ रुपए का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, विशाखापट्टनम में बनाएगी 10 मीट्रिक टन प्रति वर्ष लॉजिस्टिक्स सुविधा
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने शनिवार को घोषणा की कि उसे सरकारी खनन कंपनी एनएमडीसी से 2,977 करोड़ रुपए का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जो आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बफर स्टॉकयार्ड और ब्लेंडिंग सुविधा के विकास से संबंधित है।