महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव: नाना पाटेकर, सान्या मल्होत्रा और ट्विंकल खन्ना ने डाला वोट
मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इस कड़ी में बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचीं। अभिनेता नाना पाटेकर, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और ट्विंकल खन्ना ने अपने वोट डाले और संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति का योगदान मायने रखता है।