आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं, अनावश्यक खरीदारी से बचें : राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पश्चिम एशिया के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव पर मंथन किया गया। इसके अलावा, बैठक में ईंधन उपलब्धता और आवश्यक वस्तुओं के भंडारण व वितरण व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया गया।