कर्नाटक हाईकोर्ट भर्ती अलर्ट: 21 डेटा एंट्री असिस्टेंट पदों पर आवेदन शुरू, 28 जुलाई तक अवसर

IANS | July 2, 2026 10:28 PM

बेंगलुरु, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उच्च न्यायालय में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेसिडुअल पैरेंट कैडर के तहत डेटा एंट्री असिस्टेंट के कुल 21 पदों (जिनमें 6 बैकलॉग पद शामिल हैं) पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईआईएससी भर्ती 2026: इंस्ट्रक्टर समेत कई पदों पर नियुक्त होने का अवसर, फटाफट करें आवेदन

IANS | July 2, 2026 10:08 PM

बेंगलुरु, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बैंगलोर ने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में विभिन्न विषयों के आधार पर इंस्ट्रक्टर और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के कुल 11 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 4, अनुसूचित जाति का 1, अनुसूचित जनजाति के 2, ओबीसी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 2 पद शामिल हैं।

साउथ मेकर्स ने फिर किया कमाल, 'नागबंधम' एक भव्य, रहस्यमयी और शानदार विजुअल मिथोलॉजिकल एडवेंचर

IANS | July 2, 2026 10:01 PM

रेटिंग: चार स्टार (4/5) साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय पौराणिक कथाओं और संस्कृति को बड़े पर्दे पर भव्यता के साथ पेश करने में उसका कोई मुकाबला नहीं है। ऐसे समय में जब दर्शक भारतीय मिथकों पर आधारित बड़े विजुअल स्पेक्टेकल की तलाश में हैं, 'नागबंधम' एक महत्वाकांक्षी फिल्म के रूप में सामने आती है, जो रहस्य, पौराणिक कथाओं, फैंटेसी और एडवेंचर का शानदार संगम पेश करती है।

अहमदाबाद में फीबा ​​बास्केटबॉल वर्ल्ड कप 2027 एशियन क्वालिफायर विंडो 3 का हो रहा आयोजन

IANS | July 2, 2026 9:48 PM

अहमदाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अहमदाबाद फीबा ​​बास्केटबॉल वर्ल्ड कप 2027 एशियन क्वालिफायर – विंडो 3 की मेजबानी कर रहा है। भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम 2 जुलाई से 5 जुलाई, 2026 तक वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नारनपुरा में दो मजबूत एशियाई विरोधियों से भिड़ेगी। भारत ने 2 जुलाई को कतर के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत की। टीम इंडिया 5 जुलाई को लेबनान का सामना करेगी।

भारत-जापान ऊर्जा सुरक्षा साझेदारी को नई मजबूती, भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का ऐलान

IANS | July 2, 2026 9:04 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत और जापान ने मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का फैसला किया है। दोनों देशों ने ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित, स्थिर और किफायती बनाए रखने के उद्देश्य से रणनीतिक तेल भंडारण, वैश्विक ऊर्जा बाजार, समुद्री परिवहन और संस्थागत सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई है।

फ्रांस की फ्लाइंग व्हेल्स भारत में स्थापित करेगी अपना मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई खास चर्चा

IANS | July 2, 2026 8:45 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को पेरिस में फ्रांसीसी एयरोस्पेस लॉजिस्टिक्स कंपनी फ्लाइंग व्हेल्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन बोगॉन के साथ बैठक कर भारत में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करने की योजना पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

ओरिएंटल कप 2026: चौथा संस्करण 7 से 16 जुलाई तक अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होगा

IANS | July 2, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर के जाने-माने इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक, ओरिएंटल कप का चौथा एडिशन 7 जुलाई से 16 जुलाई तक यहां डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में होगा। आयोजकों ने रिकॉर्ड प्राइज पूल और 10 विद्यार्थी-एथलीटों के लिए 2.5 लाख के स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है।

हरभजन सिंह: कभी ट्रक ड्राइवर बनने का बना चुके थे मन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज ने बदला नसीब

IANS | July 2, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। हरभजन सिंह की गिनती उन महान ऑफ स्पिन गेंदबाजों के रूप में होती है, जिन्होंने भारत के लिए कई यादगार जीत में अहम भूमिका निभाई। टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले इस पहले भारतीय ऑफ स्पिनर को 'टर्बनेटर' नाम से भी जाना जाता है।

रुद्रप्रयाग में आपदा मॉक ड्रिल सफल, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

IANS | July 2, 2026 8:28 PM

रुद्रप्रयाग, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता को परखने के उद्देश्य से गुरुवार को व्यापक आपदा मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान जिले के पांच चिन्हित स्थानों पर राहत एवं बचाव अभियान का अभ्यास किया गया, जिसमें आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, रेस्क्यू ऑपरेशन और विभागीय समन्वय की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया।

कर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के 73 पदों पर आवेदन शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 2, 2026 8:15 PM

बेंगलुरु, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, कर्नाटक हाईकोर्ट ने 'रेसिडुअल पैरेंट कैडर' के तहत असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के कुल 73 पदों (जिनमें 6 बैकलॉग पद शामिल हैं) पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।