मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस स्टॉक्स में खरीदारी
मुंबई, 15 (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 377 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,432 और निफ्टी 116 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,168 पर था।