कोडेक्स आयोग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 7 वैश्विक खाद्य मानकों को मिली मंजूरी

IANS | July 14, 2026 7:58 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जिनेवा में आयोजित कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग के 49वें सत्र में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत की अध्यक्षता और सह-अध्यक्षता में तैयार किए गए सात कोडेक्स मानकों और दिशा-निर्देशों को आयोग ने औपचारिक रूप से अपनाया, जिससे विज्ञान आधारित अंतरराष्ट्रीय खाद्य मानकों के विकास में भारत की भूमिका और मजबूत हुई है।

'खामोश आहटें' में राकेश बापट के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव पर सान्वी तलवार ने कहा, 'बेहतर होती है परफॉर्मेंस'

IANS | July 14, 2026 7:41 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी और ओटीटी की दुनिया में अभिनेत्री सान्वी तलवार दमदार अदाकारी से लगातार पहचान बना रही हैं। इन दिनों वह अपनी नई साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर 'खामोश आहटें' को लेकर चर्चा में हैं।

छह दशक बाद गिर के जंगलों में फिर से गूंज रही ‘इंडियन ग्रे हॉर्नबिल’ पक्षियों की चहचहाहट

IANS | July 14, 2026 7:21 PM

गांधीनगर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात वन विभाग को गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) पक्षी के संरक्षण को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक बड़ी सफलता मिली है, जिसमें ‘जंप-स्टार्ट’ तकनीक के जरिए जन्मे गोडावण पक्षी के दूसरे चूजे ने जन्म के बाद नाजुक और अहम माने जाने वाले 40 दिनों तक जीवित रहने के महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया है। इसे एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। इसी समय, गुजरात वन्यजीव संरक्षण की सफलता से जुड़ी एक दूसरी बड़ी खबर आई है।

भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल हुआ अदाणी ग्रुप, अदाणी पावर बनी देश की सबसे मूल्यवान ऊर्जा ब्रांड

IANS | July 14, 2026 7:06 PM

अहमदाबाद, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मंगलवार को घोषणा की गई कि अदाणी ग्रुप भारत के 'टॉप 10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स' में पहली बार सबसे तेजी से प्रवेश करने वाला ब्रांड बन गया है। वहीं, 'ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट 2026' के अनुसार अदाणी पावर देश की सबसे मूल्यवान ऊर्जा (एनर्जी) ब्रांड बनकर उभरी है।

एचपीसीएल ने पेट्रोल की गुणवत्ता के लिए पूरे देश में किए 3,500 से ज्यादा निरीक्षण, नहीं मिला ईंधन में मिलावट का एक भी मामला

IANS | July 14, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली/मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। देश भर में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अपने व्यापक गुणवत्ता निगरानी अभियान के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि देश भर में अपने रिटेल आउटलेट्स पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर निरीक्षण और परीक्षण किए गए। इस दौरान ईंधन में मिलावट, प्रदूषण या गुणवत्ता संबंधी किसी भी गंभीर अनियमितता का एक भी मामला सामने नहीं आया।

रूस ने यूक्रेन में फ‍िर मचाई तबाही, जेलेंस्की ने बताया- 'कई शहरों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचों को बनाया न‍िशाना'

IANS | July 14, 2026 6:49 PM

नई द‍िल्‍ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर एक के बाद एक दस म‍िसाइलें दागकर तबाही मचाई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, सोमवार रात रूस ने 135 ड्रोन और मिसाइलों से कई शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। हमले में कई लोग घायल हुए और रिहायशी इमारतों समेत बिजली और रेलवे सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

जापान में पंजाब एफसी, बेंगलुरु एफसी की शानदार जीत, एफसी गोवा को मिली हार

IANS | July 14, 2026 6:32 PM

कुराते, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल के लिए मंगलवार का दिन रोमांचक रहा। देश की टॉप डेवलपमेंटल टीमों का मुकाबला जापान की जे-लीग टीमों से हुआ। इस दौरान कहीं दबदबा देखने को मिला तो कहीं रोमांचक मुकाबले हुए। कुल मिलाकर दिन भारतीय टीमों के नाम रहा। पंजाब एफसी और बेंगलुरु एफसी ने दो मैच जीते, जबकि एफसी गोवा को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

भारत-मालदीव के बीच एफटीए वार्ता में हुई अहम प्रगति, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 14, 2026 6:19 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार ने मंगलवार को बताया कि भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत का पहला दौर सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति देना है।

यूथ टेस्ट: सागर-लक्ष्य के बीच 186 रन की अटूट साझेदारी, दूसरे दिन तक भारत की शानदार वापसी

IANS | July 14, 2026 6:16 PM

गॉल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 टीम ने मंगलवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका अंडर-19 को करारा जवाब दिया है। श्रीलंकाई टीम ने चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 424/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक बगैर कोई विकेट गंवाए 186 रन बना लिए हैं।

19 सेवा उप-क्षेत्रों में से 14 में अप्रैल में दर्ज की गई दोहरे अंकों की वृद्धि: केंद्र

IANS | July 14, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा मंगलवार को जारी ट्रायल इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन (आईएसपी) के अनुसार, भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मजबूत तेजी देखने को मिली है। अप्रैल 2026 में 19 सेवा उप-क्षेत्रों में से 14 ने अप्रैल 2025 की तुलना में दोहरे अंकों (डबल डिजिट) की वृद्धि दर्ज की है। इस सूचकांक का आधार वर्ष 2024-25 रखा गया है।