आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं जीटी के ये 5 खिलाड़ी

IANS | May 26, 2026 10:37 AM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए आपको जीटी के उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया

IANS | May 26, 2026 10:35 AM

अहमदाबाद, 26 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने संचयी 3.37 गीगावाट-घंटे (जीडब्ल्यूएच) का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) शुरू किया है, जो चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम है और इसे विश्व स्तर पर सबसे तेजी से पूरा किया गया है।

क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह

IANS | May 26, 2026 10:01 AM

साओ पाउलो, 26 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा ने क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों को खारिज करते हुए कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया।

कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव

IANS | May 26, 2026 9:33 AM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। सेंसेक्स 264.82 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,224.14 और निफ्टी 27.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,004.10 पर था।

दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा अगले तीन दिन तक हीट वेव का येलो अलर्ट, 29 मई से मौसम लेगा करवट

IANS | May 26, 2026 9:28 AM

नोएडा, 26 मई (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में जीटी के लिए सिरदर्द बन सकते हैं आरसीबी के ये 5 खिलाड़ी

IANS | May 26, 2026 9:25 AM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम करेगा। आइए आपको आरसीबी के उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर में जीटी के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़े

IANS | May 26, 2026 9:06 AM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में जारी संकट के बीच, महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम भी बढ़ गए हैं। दिल्ली में मंगलवार से सीएनजी 2 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। अब राजधानी में सीएनजी 81.09 रुपए की बजाय 83.09 रुपए प्रति किलो मिलेगी।

अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी : रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय

IANS | May 26, 2026 9:01 AM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भगवान विष्णु को अति प्रिय पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) चल रहा है। मास का 12वां दिन यानी ज्येष्ठ शुक्ल की द्वादशी तिथि 27 मई 2026 (बुधवार) को है। इसी दिन रामलक्ष्मण द्वादशी मनाई जाएगी, जिसे चंपक द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके अनुज लक्ष्मण को समर्पित है।

आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

IANS | May 26, 2026 8:54 AM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगा। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम करेगा। आरसीबी और जीटी के बीच अब तक इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

भारत दौरे के बीच मार्को रुबियो की रूस से अहम बातचीत, यूक्रेन और ईरान पर चर्चा

IANS | May 26, 2026 8:51 AM

वाशिंगटन, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनावपूर्ण हालात के बीच एक बड़े कूटनीतिक घटनाक्रम में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध, आपसी संबंधों और ईरान की स्थिति पर चर्चा की।