जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने, 2030 तक होगा कार्यकाल
फ्रैंकफर्ट, 24 जुलाई (आईएएनएस)। जुर्गेन क्लॉप को जर्मन राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। क्लॉप ने शुक्रवार को चार साल के अनुंबध पर हस्ताक्षर किया। उनका कार्यकाल 2030 तक होगा। 59 साल के क्लॉप यूईएफए यूरो 2028 और फीफा विश्व कप 2030 में जर्मन टीम का नेतृत्व करेंगे। जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने इसकी पुष्टि की।