अफगानिस्तान ने आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, दिग्गज ऑलराउंडर बाहर

IANS | July 24, 2026 6:49 PM

काबुल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान स्कवॉड का ऐलान किया। रहमत शाह की कप्तानी में घोषित 15 सदस्यीय टीम से अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की टीम में वापसी हुई है।

छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए'

IANS | July 24, 2026 6:29 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत इन दिनों छात्रों के समर्थन में दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सौंदर्या ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी बातों को सुना जाना चाहिए।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक में आगे बढ़े, बुदिगिना पैरा स्विमिंग फाइनल में पहुंचे

IANS | July 24, 2026 6:18 PM

ग्लासगो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्विमिंग कैंपेन की शुरुआत शुक्रवार को धमाकेदार अंदाज में हुई। ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पैरा स्विमर बुदिगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

आशा भोसले ने जब लेस्ली लुईस को स्टेज पर बुलाकर कहा- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'

IANS | July 24, 2026 6:17 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार और गायक लेस्ली लुईस ने दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया है। उन्होंने बताया कि आशा भोसले ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में काफी समर्थन दिया था। उनका भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता था।

अदाणी ग्रुप की एसीसी ने की वित्त वर्ष 2027 की मजबूत शुरुआत, क्षमता विस्तार और लागत में कमी से आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

IANS | July 24, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने कहा कि ट्रेड सेल्स में बढ़ी हिस्सेदारी और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग से कारोबार को सहारा मिला। कंपनी को उम्मीद है कि क्षमता विस्तार, लागत में कमी और प्रस्तावित वन सीमेंट प्लेटफॉर्म के दम पर आने वाली तिमाहियों में परिचालन प्रदर्शन और बेहतर रहेगा।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.24 अरब डॉलर पहुंचा: आरबीआई

IANS | July 24, 2026 5:58 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले वाले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 964 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी और यह 675.157 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इस तरह, लगातार दूसरे सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ताहुरा की नजर वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने पर, एशियन एथलेटिक्स में रचा इतिहास

IANS | July 24, 2026 5:58 PM

कोलकाता, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के ओरेगन में होने वाले वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए पश्चिम बंगाल की ताहुरा खातून ने क्वालीफाई किया है। वह इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली राज्य की पहली एथलीट हैं। ताहुरा अब ओरेगन में मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं, लेकिन एक एथलीट के तौर पर उनका सबसे बड़ा सपना ओलंपिक पदक जीतना है।

असम में बाढ़ से 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी : सीएम सरमा

IANS | July 24, 2026 5:52 PM

गुवाहाटी, 24 जुलाई (आईएएनएस)। असम में बाढ़ के कहर से 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों तक राहत और पुनर्वास सहायता पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

कैबिनेट ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 1,264 करोड़ रुपए की मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजना को दी मंजूरी

IANS | July 24, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने शुक्रवार को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बल्लारी-गुंटकल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर कुल 1,264 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन का इस्तीफा, तय समय से दो साल पहले छोड़ दिया पद

IANS | July 24, 2026 5:34 PM

ढाका, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, संसद के स्पीकर ने उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया।