कोलंबो टेस्ट: 503/9 के स्कोर पर भारत की पहली पारी घोषित, दूसरे दिन श्रीलंका ने सिर्फ 8 रन पर गंवाए 2 विकेट

IANS | August 24, 2026 6:08 PM

कोलंबो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की और दिन की समाप्ति तक श्रीलंकाई टीम के 2 विकेट चटकाए।

'इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ हमारी माता-बहनों का हक क्यों छीना?', फडणवीस का चिदंबरम पर तंज

IANS | August 24, 2026 5:59 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता पी. चिदबंरम की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने उन पर मानसिक थकान के कारण गलत बयान देने का आरोप लगाया था।

देश में चीनी की कोई कमी नहीं, कुछ हफ्तों में कम होंगी कीमतें: इस्मा

IANS | August 24, 2026 5:58 PM

दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती चिंताओं के बीच इस्मा यानी इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) ने सोमवार को आश्वस्त किया कि भारत में चीनी की कोई कमी नहीं है और आने वाले कुछ हफ्तों में कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। उद्योग संगठन का कहना है कि हालिया तेजी मुख्य रूप से बाजार की धारणा, सीमित अवधि के आपूर्ति संबंधी अनुमानों और वैश्विक परिस्थितियों का परिणाम है, न कि वास्तविक कमी का।

यादों में राजीव : जिसे दुनिया राज कपूर का फ्लॉप बेटा समझती रही, उसे ऋषि कपूर ने बताया था 'सबसे टैलेंटेड'

IANS | August 24, 2026 5:34 PM

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। कपूर खानदान का नाम आते ही हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारे याद आते हैं। इस परिवार ने एक तरफ राज कपूर जैसा शोमैन दिया, तो दूसरी तरफ रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और आगे चलकर करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर जैसे सितारे भी दिए। इसी परिवार में एक नाम ऐसा भी रहा, जिसे फिल्मों में वह सफलता नहीं मिल सकी, जिसकी उम्मीद की गई थी। यह नाम था राजीव कपूर।

दूसरा टेस्ट: पड्डिकल के बाद जुरेल का शतक, भारत की पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित

IANS | August 24, 2026 5:12 PM

कोलंबो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और ध्रुव जुरेल ने शतक लगाए।

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में लैबोरेटरी असिस्टेंट सहित कई पदों के लिए 13 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 24, 2026 5:09 PM

रायपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सैनिक स्कूल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ ने नियमित वेतनमान/अनुबंधात्मक आधार पर लैबोरेटरी असिस्टेंट सहित कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

फ्रांस में एयर इंडिया क्रैश के पीड़ितों को सेंट-गेरवाइस मेमोरियल पर दी गई श्रद्धांजलि

IANS | August 24, 2026 5:08 PM

पेरिस, 24 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सोमवार को मोंट ब्लांक के निद-डी'एगल में 1950 और 1966 की एयर इंडिया दुर्घटनाओं के पीड़ितों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस स्मारक के उद्घाटन की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था।

हिमाचल: सात साल बाद भी चंसारी स्कूल भवन अधूरा, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

IANS | August 24, 2026 4:57 PM

कुल्लू, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की खराहल घाटी में राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी का अधूरा भवन सरकार के शिक्षा और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 2019 से चल रहा है, लेकिन करीब सात साल बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। 2023 में हुए बरसात और आपदा में पुराने स्कूल भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा था। ऐसे में अब स्कूल में पढ़ने वाले 100 से ज्यादा विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई के लिए जगह का संकट खड़ा हो गया है।

बीबीएमबी में हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | August 24, 2026 4:57 PM

चंडीगढ़, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने के इंतजार में रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है।

समाज के हर वर्ग को जोड़कर 'विकसित भारत 2047' का सपना पूरा करेंगे : नितिन नवीन

IANS | August 24, 2026 4:50 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत पावन माटी कलश ‘वंदन एवं वितरण कार्यक्रम’ को संबोधित किया और कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और निष्काम कर्म के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।