सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

IANS | July 30, 2026 7:01 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपनी सादगी और अभिनय के दम पर लाखों लोगों का दिल जीता। उनके इस स्टारडम के पीछे अभिनेता सलमान खान का खास योगदान रहा।

नाल्को भर्ती अलर्ट: मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | July 30, 2026 6:48 PM

भुवनेश्वर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

भारत और जर्मनी मिलकर विकसित करेंगे भविष्य की तकनीकें, साझेदारी से एआई और ग्रीन हाइड्रोजन में खुलेंगे नए अवसर: आईजीसीसी के महानिदेशक

IANS | July 30, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जर्मनी के बीच उद्योग, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईजीसीसी) ने आईजीसीसी इंडस्ट्री डायलॉग 2026 के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

मिष्टी योजना में अग्रणी गुजरात, मैंग्रोव संरक्षण और विस्तार का बना राष्ट्रीय मॉडल

IANS | July 30, 2026 6:23 PM

जामनगर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की दिशा में गुजरात देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में केंद्र सरकार की मिष्टी योजना के तहत राज्य मैंग्रोव संरक्षण और विस्तार का राष्ट्रीय मॉडल बनकर सामने आया है।

श्रीशंकर से ऐसी वापसी की उम्मीद नहीं थी, उस पर मुझे गर्व है: एस. मुरली

IANS | July 30, 2026 6:07 PM

ग्लासगो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की लंबी कूद में 8.09 मीटर के शानदार प्रयास के साथ रजत पदक जीता। मुरली श्रीशंकर की इस उपलब्धि पर उनके पिता और कोच एस. मुरली ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि इंजरी के बाद श्रीशंकर के ऐसे करिश्माई वापसी की उम्मीद नहीं थी।

इंडियन ऑयल में 1,450 अप्रेंटिस पदों पर बंपर वैकेंसी, 12 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 30, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने कुल 1,450 अप्रेंटिस पदों बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद ही लागू किया गया ई20 पेट्रोल, पुराने वाहनों पर भी नहीं मिला कोई बड़ा नकारात्मक असर: सरकार

IANS | July 30, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में स्पष्ट किया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) को देश भर में चरणबद्ध तरीके से लागू करने से पहले व्यापक वैज्ञानिक परीक्षण, फील्ड ट्रायल और सभी संबंधित पक्षों से विस्तृत परामर्श किया गया था। सरकार का कहना है कि निर्धारित मानकों के तहत ई20 पेट्रोल पुराने और नए दोनों प्रकार के वाहनों के लिए सुरक्षित है।

यूपीएससी भर्ती 2026 : प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के 828 पदों पर आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक अवसर

IANS | July 30, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के कुल 828 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

मारुति सुजुकी ने गुजरात में शुरू किया चौथा प्लांट, अब एक ही परिसर में हर साल बनेंगे 10 लाख वाहन; सबसे पहले बनेगी इलेक्ट्रिक ई विटारा

IANS | July 30, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को गुजरात के हंसलपुर स्थित अपने चौथे विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया। इसके साथ ही इस परिसर की वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख (1 मिलियन) वाहन हो गई है। यह अब एक ही स्थान पर भारत का सबसे बड़ा यात्री वाहन निर्माण केंद्र बन गया है।

बर्थडे पर फैंस को आदित्य रिखारी का सबसे खास तोहफा, रोमांटिक ट्रैक 'बूहे बारियां' किया रिलीज

IANS | July 30, 2026 4:56 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगर-सॉन्गराइटर आदित्य रिखारी ने अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को एक खास गिफ्ट दिया। दरअसल, उनका नया रोमांटिक ट्रैक 'बूहे बारियां' गुरुवार को रिलीज हो गया है। यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है। आदित्य का मानना है कि इस गाने में वो एहसास है, जो हर किसी ने कभी न कभी महसूस किया होगा।