IANS
|
July 30, 2026 1:45 PM
मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। 80 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपनी मासूमियत और क्लासिक अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज किया। 'सरगम', 'कोहराम', 'शराबी' जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी लोगों को याद हैं, लेकिन जया सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं, अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने किए, लेकिन 'शराबी' फिल्म का गाना 'दे दे प्यार दे' उनके करियर के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक है। इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनके ग्लैमरस अंदाज को आज भी लोग कॉपी करते हैं।