राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, गुरुवार तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत

IANS | July 30, 2026 12:14 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को गुरुवार को पेश किया जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को बताया कि लोकसभा से पारित इस विधेयक पर राज्यसभा में विचार और पारित कराने के लिए कार्य संचालन नियमों के नियम 123 के तहत छूट प्रदान की गई है। इसके अनुरूप अनुपूरक कार्यसूची भी जारी की गई है। ऐसे में गुरुवार दोपहर तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं।

ईरान पर हमले की बारी हमारी है, मिसाइल हमले के बाद ट्रंप ने बदला लेने की कसम खाई

IANS | July 30, 2026 11:59 AM

वाशिंगटन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के समर्थन वाली सेनाओं के एक और हमले के बाद अमेरिका जोरदार जवाब देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा पांच मिसाइलों को रोकने के बाद अब उन पर हमला करने की हमारी बारी है।

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में बनेगा, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर

IANS | July 30, 2026 11:37 AM

नई दिल्ली/ग्वालियर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ग्वालियर में देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

अमेरिका ने ईरान पर फिर बोला हमला, अमेरिकी अधिकारी बोले- जॉर्डन अटैक का लिया बदला

IANS | July 30, 2026 11:36 AM

वाशिंगटन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने इसे जवाबी कार्रवाई बताया है। अधिकारियों के अनुसार, ईरान ने मध्य-पूर्व में तैनात अमेरिकी सेना पर हमले की कोशिश की थी।

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, शेयर किया भावुक वीडियो

IANS | July 30, 2026 11:20 AM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी।

असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए 5 करोड़ से अधिक आईटीआर फाइल हुए, 31 जुलाई है अंतिम तारीख

IANS | July 30, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए 5 करोड़ से अधिक लोगों ने आईटीआर दाखिल कर दिया है। साथ ही, आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वह आयकर रिटर्न जमा करने के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई का इंतजार न करें।

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

IANS | July 30, 2026 10:43 AM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल आए। इन तीन मेडल के साथ ही भारत के कुल मेडलों की संख्या अब 15 हो गई है, जिसका फायदा भारत को मेडल टैली में भी मिला है।

गाजा में सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरों को कम करने के लिए चूहों पर कंट्रोल लगा रहा यूएन

IANS | July 30, 2026 10:40 AM

संयुक्त राष्ट्र, 30 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता कर्मियों और सहयोगियों ने गाजा के लोगों की मदद के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं, ताकि वे चूहों के फैलने जैसी बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं और खतरों को कम कर सकें। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने यह जानकारी दी है।

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

IANS | July 30, 2026 10:09 AM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा एथलीट की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि मोहम्मद बासिल ने सिल्वर पर कब्जा जमाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन तीनों ही खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी है।

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट

IANS | July 30, 2026 10:01 AM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की शुरुआत गुरुवार को मिलीजुली हुई। एक तरफ सोने में मामूली तेजी के साथ, जबकि चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था।