वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक रफ्तार मजबूत, घरेलू मांग बनी बड़ी ताकत: वित्त मंत्रालय

IANS | July 29, 2026 9:06 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी हुई है। वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी जुलाई 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी मार्वेल टेक्नोलॉजी भारत में करेगी 250 मिलियन डॉलर का निवेश; आरएंडडी क्षमता, इंजीनियरिंग प्रतिभा और बुनियादी ढांचे का होगा विस्तार

IANS | July 29, 2026 8:56 PM

बेंगलुरु, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी मार्वेल टेक्नोलॉजी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अगले तीन वर्षों में भारत में 25 करोड़ डॉलर (250 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगी, जिसका उद्देश्य कंपनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) क्षमता, इंजीनियरिंग प्रतिभा और बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है। कंपनी का मानना है कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी, 17 अगस्त तक आवेदन का अवसर

IANS | July 29, 2026 8:42 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स), लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के कुल 24 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है। इनमें यूआर के 12, ईडब्ल्यूएस के 2, ओबीसी (एनसीएल) का 1, एससी के 5 और एसटी के 4 पद शामिल हैं।

टेक्समैको रेल, टोआक्स और ट्रिनिटीरेल ने की रणनीतिक त्रिपक्षीय साझेदारी, भारत में अगले 3-5 वर्षों में 100 नई रेलवे रेक्स में निवेश करने की है योजना

IANS | July 29, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के तेजी से बढ़ते रेल माल ढुलाई (फ्रेट) बाजार को नई गति देने के लिए कोलकाता की टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड, वैश्विक रेल लीजिंग कंपनी टोआक्स ग्रुप और अमेरिका की ट्रिनिटीरेल ग्लोबल इंक. ने एक रणनीतिक त्रिपक्षीय साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में एक आधुनिक और एकीकृत रेलकार (वैगन) लीजिंग प्लेटफॉर्म विकसित करना है, जिससे माल परिवहन को अधिक कुशल, किफायती और आधुनिक बनाया जा सके।

भारत के आईटी सेक्टर ने वित्त वर्ष 2026 में सृजित कीं 1.35 लाख नई नौकरियां, कुल वर्कफोर्स 60 लाख पहुंची: केंद्र

IANS | July 29, 2026 8:25 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ऑटोमेशन के कारण बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने की आशंकाओं के बीच भारत का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र वित्त वर्ष 2025-26 में भी रोजगार देने वाला क्षेत्र बना रहा। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि इस दौरान आईटी सेक्टर में करीब 1.35 लाख नई नौकरियां जुड़ीं।

'गेट सेट गो' की स्टारकास्ट ने पेश की मिसाल, बाढ़ राहत कोष में दिया फिल्म प्रमोशन का बजट

IANS | July 29, 2026 7:58 PM

राजकोट, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी कर रही मल्टीस्टारर एडवेंचर फिल्म 'गेट सटे गो' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की टीम ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी सराहना हर कोई कर रहा है।

भारत का पहला गांव : वाइब्रेंट विलेज योजना से विकास को मिली नई रफ्तार, सुविधाओं के विस्तार से बदल रही तस्वीर

IANS | July 29, 2026 7:34 PM

चमोली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-तिब्बत सीमा के निकट स्थित उत्तराखंड के चमोली जिले का सीमांत गांव माणा अब विकास की नई कहानी लिख रहा है। केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत माणा गांव में सड़क, बिजली, पानी, संचार, पर्यटन और रोजगार से जुड़े कई कार्यों को गति मिली है, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

सीडब्ल्यूजी 2026: अंकुश ने बॉक्सिंग में भारत का एक और मेडल पक्का किया, 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे

IANS | July 29, 2026 7:31 PM

ग्लासगो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने भी पदक पक्का कर लिया है। अंकुश ने बुधवार को पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के जेड माइकोक पर शानदार और सर्वसम्मत जीत दर्ज करके सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, निर्यात 12 वर्षों में 11 गुना बढ़कर 4 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार

IANS | July 29, 2026 7:29 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 11.32 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है।

त्रिपुरा : जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भरता का सफर, एसएचजी सदस्यों को 'लखपति दीदी' बनाने की ट्रेनिंग

IANS | July 29, 2026 7:28 PM

अगरतला, 29 जुलाई (आईएएनएस)। सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सरकारी मिशन को आगे बढ़ाते हुए, हाल ही में त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में महिलाओं को जूट बैग बनाने की कला में माहिर बनाने के लिए 20 दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। ग्रामीण जीविका मिशन की पहल पर आयोजित यह कार्यक्रम चारिलम आरडी ऑफिस की दोमंजिला इमारत में हुआ, जहां 30 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई की तकनीकें सिखाई और समझाई जा रही हैं।