लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 274 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार
मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जब प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली है।