ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन; 3,500 करोड़ रुपए का होगा निवेश और मिलेंगे 14,000 से ज्यादा रोजगार

IANS | July 30, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली/ग्वालियर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्रीय संचार मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के बीच नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

'100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

IANS | July 30, 2026 8:27 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित कृष्ण रहे नीतीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर पर अपनी राय रखी। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। नीतीश भारद्वाज का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एम्स-मंगलागिरी में 36 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर नौकरी का मौका, तुरंत करें आवेदन

IANS | July 30, 2026 7:58 PM

अमरावती, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी, आंध्र प्रदेश ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 36 पदों पर पात्र भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति अधिकतम 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी।

गुजरात की इस लेबोरेटरी में निकली भर्ती, कई पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, जानें सैलरी

IANS | July 30, 2026 7:55 PM

गांधीनगर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। लेबोरेटरी में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), निवरंगपुरा, अहमदाबाद ने प्रशासनिक अधिकारी सहित कई खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगें हैं।

जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार बना मददगार

IANS | July 30, 2026 7:53 PM

श्रीनगर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के सात साल बाद पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विस्तार हुआ है। यहां की हसीन वादियों में इन दिनों दिल्ली, गुजरात, सहित अन्य राज्यों से पर्यटक फुर्सत के पल बिता रहे हैं।

वेदांता का तिमाही मुनाफा 18 प्रतिशत घटा, प्रॉपर्टी कारोबार के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी

IANS | July 30, 2026 7:51 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। वेदांता लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर 18 प्रतिशत घटकर 5,473 करोड़ रुपए रह गया, जो वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही में 6,698 करोड़ रुपए था। बढ़ती इनपुट लागत के बावजूद जिंक, कॉपर और सिल्वर कारोबार के मजबूत प्रदर्शन ने कंपनी के नतीजों को सहारा दिया।

भारत को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए सरकार ने इंडिगो के साथ किया समझौता, मिलकर चलाएंगे 'इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो' अभियान

IANS | July 30, 2026 7:39 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गुरुवार को देश को वैश्विक स्तर पर पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह रणनीतिक साझेदारी गैर-विशिष्ट और गैर-वित्तीय आधार पर की गई है।

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

IANS | July 30, 2026 7:30 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ जोड़ियां ऐसी रही, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते थे। 1970 के दशक में ऐसी ही एक जोड़ी थी राजेश खन्ना और मुमताज की। दोनों जब पर्दे पर साथ आते थे तो उनकी बातचीत, हंसी-मजाक और रोमांटिक अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आता था। इसी शानदार केमिस्ट्री की वजह से दोनों की जोड़ी इतनी मशहूर हुई कि समय के साथ उनकी दोस्ती और रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होने लगीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को एक अच्छी दोस्ती का नाम दिया।

रूसी हमले के दौरान पोलैंड में अनजान चीज गिरने से धमाका, पीएम टस्क ने पूरे यूरोप के ल‍िए बताया खतरा

IANS | July 30, 2026 7:16 PM

वारसॉ, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पोलैंड ने अपने हवाई क्षेत्र में एक अनजान चीज घुसने का दावा क‍िया। पोलैंड ने कहा क‍ि बुधवार रात यूक्रेन की तरफ जा रही एक अनजान चीज हमारे हवाई क्षेत्र में घुसते हुए ल्यूबलिन के पास क्रैश हो गई, जिससे एक धमाका हुआ और दस मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया।

योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0'

IANS | July 30, 2026 7:06 PM

लखनऊ, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा प्रदेश भर में 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0' का आयोजन 3 से 10 अगस्त तक किया जा रहा है।