ईरानी सेना ने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर हमले का किया दावा, अमेरिकी संपत्तियों को बनाया निशाना

IANS | July 31, 2026 8:44 AM

तेहरान, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने दक्षिणी बहरीन में शेख ईसा एयर बेस पर अमेरिका की सुविधाओं और संपत्तियों पर ड्रोन हमले किए।

सीडब्ल्यूजी 2026: सिल्वर-ब्रॉन्ज जीतने के बावजूद मेडल टैली में दो पायदान नीचे खिसका भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

IANS | July 31, 2026 8:41 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आठवां दिन भारत के लिए अच्छा रहा। देश की झोली में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आया। हालांकि, दो मेडल जीतने के बावजूद मेडल टैली में भारत को दो पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है।

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- 'उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी'

IANS | July 31, 2026 8:19 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी जीवनगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- गाजा में हमास, अन्य हथियारबंद समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर हुआ समझौता

IANS | July 31, 2026 8:19 AM

वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि बोर्ड ऑफ पीस, हमास और गाजा में मौजूद सभी दूसरे हथियारबंद समूहों के पूरी तरह से हथियार खत्म करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गया है।

'भगवान जो करता है, अच्छा करता है', गोल्ड मेडल से चूकने का लवप्रीत सिंह को अफसोस

IANS | July 31, 2026 8:16 AM

ग्लासगो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में एक और मेडल आया। लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। हालांकि, वह गोल्ड लाने से महज 1 किलोग्राम से चूक गए, जिसका अफसोस लवप्रीत को भी है।

चीन, तिब्बत और नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, कुछ ही घंटों में कई बार हिली धरती

IANS | July 31, 2026 7:54 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ ही घंटों में चीन, तिब्बत और नेपाल के कई हिस्सों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे तेज भूकंप चीन में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई।

सीडब्ल्यूजी 2026: 'मैंने अपना सिर्फ बेस्ट देने की कोशिश की', ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बोलीं सीमा कालीरमन

IANS | July 31, 2026 7:46 AM

ग्लासगो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। सीमा कालीरमन ने विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। ब्रॉन्ज जीतने के बाद सीमा ने बताया कि उनका पूरा ध्यान अपना बेस्ट प्रदर्शन देने पर था और वह मेडल के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही थीं।

'हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा', उधम सिंह के बलिदान दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

IANS | July 31, 2026 7:44 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा कि स्वाधीनता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद उधम सिंह का जीवन धैर्य, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का अप्रतिम उदाहरण है।

सीडब्ल्यूजी 2026: विमेंस डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा को ब्रॉन्ज, चौथे स्थान पर रहीं निधि

IANS | July 31, 2026 2:46 AM

ग्लासगो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं। जमैका की सामंथा हॉल ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, कनाडा की जूलिया टंक्स ने सिल्वर जीता।

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

IANS | July 31, 2026 1:26 AM

ग्लासगो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सिल्वर मेडल दिलाया। लवप्रीत ने यह मेडल पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जीता।