आयुष और इंडियाएआई की साझेदारी, एआई की मदद से पारंपरिक चिकित्सा को मिलेगा नई तकनीक का सहारा

IANS | July 31, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में बदलते समय के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि भारत के पुराने चिकित्सा ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए, ताकि शोध को बढ़ावा मिले और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आयुष मंत्रालय और इंडियाएआई मिशन ने मिलकर काम करने का फैसला किया है।

लवप्रीत सिंह: आर्थिक तंगी और 'संघर्ष की तपस्या' में तपकर चमका दर्जी पिता का बेटा, यादगार प्रदर्शन कर जीता सिल्वर मेडल

IANS | July 31, 2026 11:58 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। 'रात नहीं ख्वाब बदला है, मंजिल नहीं कारवां बदलता है, जज्बा रखो जीतने का क्योंकि किस्मत बदले न बदले, पर वक्त जरूर बदलता है।' यह लाइनें पूरी तरह से भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह पर फिट बैठती हैं। आर्थिक तंगी और संघर्ष की तपस्या में तपकर लवप्रीत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मंच पर क्या खूब चमके।

सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

IANS | July 31, 2026 11:52 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बड़ी पुरानी कहावत है, 'जहां चाह वहां राह'। यह लाइनें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला डिस्कस थ्रो में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली एथलीट सीमा कालीरमन पर फिट बैठती हैं। चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ खेल के प्रति ऐसा जुनून उन्हें बाकी एथलीटों से अलग बनाता है। सीमा का सबसे बड़ा सहारा पति रविंदर भी बने, जिनकी कोचिंग में वह देश का नाम रोशन करने में कामयाब हो सकीं।

आईटीआर जमा करने की आखिरी तारीख आज, करीब 5.5 करोड़ लोगों ने किया दाखिल

IANS | July 31, 2026 11:35 AM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। असेसमेंट ईयर 2026-27 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न भरने की शुक्रवार को आखिर तारीख है। अब तक देश में करीब 5.5 करोड़ लोग आईटीआर जमा कर चुके हैं।

अमेरिका ने ईरान समर्थित वैश्विक नेटवर्क पर लगाए नए प्रतिबंध, 'महान एयर' निशाने पर

IANS | July 31, 2026 11:32 AM

वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का समर्थन करने के आरोप में एक वैश्विक नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने ईरान और अन्य देशों की उन कंपनियों को निशाना बनाया है, जिनके बारे में वाशिंगटन का कहना है कि वे प्रतिबंधित ईरानी एयरलाइन 'महान एयर' के संचालन को बनाए रखने में मदद करती हैं।

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

IANS | July 31, 2026 9:44 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में खरीदारी

IANS | July 31, 2026 9:35 AM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 70 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 77,998 और निफ्टी 44 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,361 पर था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जरूरी मिनरल्स पर नियंत्रण सख्त करने का लिया फैसला, डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट किया लागू

IANS | July 31, 2026 9:24 AM

वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करके रिकवर किए जा सकने वाले जरूरी मिनरल्स और मटीरियल पर नियंत्रण सख्त कर दिया है।

ईरान ने रिहायशी इलाके पर अमेरिकी हमले की निंदा की, केशम द्वीप स्थित इमारत पर हुए अटैक में तीन की मौत

IANS | July 31, 2026 9:14 AM

तेहरान, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप पर एक रिहायशी इमारत पर अमेरिकी हमले की निंदा की। अमेरिका की तरफ से केशम द्वीप पर किए गए हमले में तीन आम लोग मारे गए।

'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई

IANS | July 31, 2026 9:12 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत की झोली में दो मेडल आए। वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता, तो सीमा कालीरमन ने विमेंस डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इन दोनों ही भारतीय एथलीट को मेडल जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।