आईपीएल 2026: आरसीबी अंकतालिका में नंबर वन बनी, विराट कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा
बेंगलुरु, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर आरसीबी अंकतालिका में नंबर वन बन गई है। एलएसजी के दिए 147 के लक्ष्य को आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर हासिल कर लिया। आइए जानते हैं कि आरसीबी-एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।