आईपीएल 2026: डेब्यू मैच में प्रफुल्ल हिंगे का तूफान, एसआरएच ने रोका आरआर का 'विजयरथ'
हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हराया। इसी के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया।