'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई

IANS | April 11, 2026 1:21 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ 15 साल पूरे करने पर बधाई दी। हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम में दिल को छू लेने वाली एक स्पीच दी। अपनी स्पीच में हार्दिक ने रोहित को एमआई के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत बताया।

'ध्रुव जुरेल परिपक्व हो चुके हैं, उन्हें भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए': अंबाती रायुडू

IANS | April 11, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खेले गए मैच में आरआर के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर नाबाद 81 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने जुरेल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अब दुनिया को उनके बारे में ज्यादा बात करनी चाहिए।

'मैं शुक्रगुजार हूं, वैभव सूर्यवंशी हमारी टीम में है': रवि बिश्नोई

IANS | April 11, 2026 11:44 AM

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी (26 गेंदों पर 78 रन) से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सूर्यवंशी की पारी की बदौलत आरआर ने 6 विकेट से जीत हासिल की। मैच के बाद आरआर के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा कि हम शुक्रगुजार हैं कि वैभव सूर्यवंशी हमारी टीम में है।

आईपीएल 2026: 'प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया', कोहली ने सूर्यवंशी को दिया विराट आशीर्वाद

IANS | April 11, 2026 11:17 AM

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में 10 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से 'किंग' के नाम से मशहूर विराट कोहली को भी अपना मुरीद बना लिया।

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बेहद खराब, एसआरएच के खिलाफ पिछले तीन सीजन में नहीं मिली जीत

IANS | April 11, 2026 10:09 AM

न्यू चंडीगढ़, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आमने-सामने होंगी। न्यू चंडीगढ़ में शाम 3:30 से मुकाबला खेला जाएगा। पीबीकेएस के लिए एसआरएच एक बड़ी चुनौती है।

आईपीएल 2026: आरसीबी को 7वीं बार होना पड़ा मायूस, पंजाब किंग्स के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

IANS | April 11, 2026 8:41 AM

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। आरसीबी 201 रन बनाकर भी मैच हार गई और पंजाब किंग्स के एक निराशाजनक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

आईपीएल 2026: 'मैं गेंदबाज नहीं गेंद को देखता हूं', बुमराह और हेजलवुड की धुनाई पर बोले वैभव सूर्यवंशी

IANS | April 11, 2026 8:24 AM

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर आरआर को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलायी और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वैभव ऑरेंज कैप होल्डर भी हो गए हैं।

आईपीएल 2026: अंकतालिका में आरआर का दबदबा बरकरार, वैभव और बिश्नोई के पास ऑरेंज और पर्पल कैप

IANS | April 11, 2026 7:54 AM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला गया। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर आरआर ने आरसीबी को 12 गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया।

आईपीएल 2026: रवींद्र जडेजा के नाम जुड़ी खास उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय

IANS | April 10, 2026 11:46 PM

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। आरआर के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया है।

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IANS | April 10, 2026 11:34 PM

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।